Move to Jagran APP

मध्यप्रदेश में लहराएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

देश का सबसे ऊंचा तिरंगा मध्यप्रदेश मंत्रालय के वल्लभ भवन पार्क में लहराएगा। इस तिरंगे की ऊंचाई 229.6 फीट होगी। इतना ही नहीं, भारत--पाकिस्तान के वाघा बार्डर की तर्ज पर यहां पर शनिवार और रविवार को शाम 5 बजे समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा एसएएफ के जवानों

By Murari sharanEdited By: Published: Thu, 22 Jan 2015 07:51 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2015 08:40 PM (IST)

भोपाल। देश का सबसे ऊंचा तिरंगा मध्यप्रदेश मंत्रालय के वल्लभ भवन पार्क में लहराएगा। इस तिरंगे की ऊंचाई 229.6 फीट होगी। इतना ही नहीं, भारत--पाकिस्तान के वाघा बार्डर की तर्ज पर यहां पर शनिवार और रविवार को शाम 5 बजे समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा एसएएफ के जवानों बैंड बजाकर ड्रील करेंगे। तिरंगे को एक बार लगाने के बाद इसे उतारा नहीं जाएगा। रात में भी तिरंगे पर रोशनी बनी रहे। इसके लिए 1000--1000 वॉट की दो फ्लड लाइट लगाई जाएंगी।

इस ध्वज को लगाने की पूरी तैयारी कर ली गई हैं, ध्वज के लिए स्टील पोल शुक्रवार को लगाया जाएगा। हालांकि ध्वजारोहण की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। मुख्यसचिव अंटोनी जेसी डिसा ने मुख्यमंत्री को 25 जनवरी अथवा अन्य किसी तारीख को कार्यक्रम करने का प्रस्ताव भेजा है। सरकार का मानना है कि इस गरिमामय समारोह को देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक भी आएंगे। यह देश में अपने तरह का पहला आकर्षक आयोजन होगा।

60 फीट चौड़ा व 90 फीट लंबा होगा तिरंगा

प्रदेश में स्थापित होने वाले सबसे ऊंचे तिरंगे का आकार 60 फीट चौड़ा और 90 फीट लंबा होगा। इसका वजन लगभग 45 किलोग्राम होगा। तिरंगे का कप़़डा मुंबई की फ्लैग शॉप से लिया गया है, जो कि डेनियर पॉलिस्टर का बना है। तिरंगे को हाईटेंशन स्टील से बने खंबे पर लगाया जाएगा, इसे बजाज इलेक्ट्रीकल्स मुंबई से खरीदा गया है। झंडे को पोल पर मोटर से च़़ढाया जाएगा। इसमें लगभग 20 मिनट का समय लगेगा। इस पर लगभग एक करोड़ रुपए का खर्च आया है।

इसमें 45 किलोग्राम तिरंगे का कप़़डा लगभग 5 लाख, तिरंगे का 12.5 टन वजनी खंबा 60 लाख और उसका स्टैंड सहित अन्य खर्च शामिल हैं। एसएएफ का बैंड हर शनिवार और रविवार को शाम 5 बजे वल्लभ भवन में वाघा बार्डर की तर्ज पर कार्यक्रम का आयोजन करेगा । इस अवसर पर एसएएफ का बैंड चार तरह की नेशनल धुन बजाकर ड्रिल करेगा। बैंड में एक प्लाटून कमांडर, दो हवलदार और आठ जवान शामिल होंगे।

अभी मुंबई में है सबसे ऊंचा तिरंगा

वर्तमान में देश में सबसे ऊंचा तिरंगा हाल ही में मुंबई में 223.04 फीट की ऊंचाई पर लगाया गया है। इसी प्रकार दिल्ली में अप्रैल 2014 को 209 फीट ऊंचा तिरंगा कनाट पैलेस के राजीव चौक में जिंदल ग्रुप ने लगवाया। इसके अलावा देशभर में 11 स्थानों पर 207 फीट ऊंचाई वाले तिरंगे लहरा रहे हैं। फ्लैग फांउडेशन ऑफ इंडिया के देश भर में 11 स्थानों पर 207 फीट ऊंचाई पर तिरंगे लहरा रहे हैं। इनमें हनुमान वाटिका कैथल हरियाणा, ब्रह्मसरोवर कुरूक्षेत्र, लाडवा हरियाणा, हिसार हरियाणा, सोनीपत हरियाणा, अंगुल ओडीसा, नेशनल मिलिट्री म्यूजियम बेंगलुरु, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड विजय नगर कर्नाटका, जयपुर राजस्थान, कनक्कुनु पैलेस त्रिवेंद्रम और कोटा राजस्थान शामिल हैं। इसी तरह 100 फीट की ऊंचाई पर देश भर में 46 तिरंगे लगाए गए हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.