विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ऑफिस में पुलिस कांस्टेबल की हत्या

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 21 Apr 2016 02:01 PM (IST)Updated: Thu, 21 Apr 2016 02:08 PM (IST)

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के ऑफिस में एक कांस्टेबल की हत्या होने से सनसनी मच गई है।

News Article Hero Image

अहमदाबाद। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के ऑफिस में एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या होने से सनसनी मच गई है। ड्रग्स व लूट आरोपी ने पुछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल चंद्रकांत के सिर पर पाइप से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी भागने में भी सफल हो गया।

अहमदाबाद के गायकवाड़ हवेली स्थित क्राइम ब्रांच की आफिस में बुधवार देर रात ड्रग्स के आरोप में मनीष नामक आरोपी को पुछताछ के लिए लाया गया था। कांस्टेबल चंद्रकांत उससे पूछताछ कर रहे थे। इसी समय आवेश में आये मनीष ने पास में पड़ी लोहे की पाइप से च्रंदकांत के सिर पर वार किया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

उधर मौका पाते ही आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पाते ही उच्च अधिकारियों का काफिला आ पहुंचा। आरोपी को पकड़ने के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई। उधर घटना के समय क्राइम ब्रांच ने कौन-कौन पुलिस अधिकारी उपस्थित थे, उनसे भी जानकारी हासिल की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि क्राइम ब्रांच की आफिस में ही कांस्टेबल की हत्या होने से आम जनता की सुरक्षा पर सवालिया निशान पैदा हुआ है।