बाल गंगाधर तिलक के परपोते के ख्रिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि कि रोहित तिलक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
पुणे, आइएएनएस। भारतीय स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के परपोते और कांग्रेस नेता रोहित तिलक पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुणे पुलिस ने इस संबंध में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत और अन्य आरोपों में सोमवार रात रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है।
रोहित बाल गंगाधर तिलक के परपोते और महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जयंतराव तिलक हैं। पिता तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ के वाइस-चांसलर दीपक तिलक हैं। वहीं आंटी मुक्ता तिलक पुणे की मेयर हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला की उम्र 40 साल है। महिला ने शिकायत में लिखवाया कि वह रोहित को तकरीबन दो साल पहले से जानती थी। महिला ने पुलिस को बताया कि रोहित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
महाराष्ट्र कांग्रेस ने कस्बा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए रोहित को दो बार टिकट दिया था, मगर भाजपा उम्मीदवार द्वारा उन्हें मुंह की खानी पड़ी। फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में रोहित को गिरफ्तार नहीं किया है। उन पर दुष्कर्म के अलावा जान की धमकी देने समेत कई आरोप लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: दलितों की जिंदगी में जगाई उम्मीद, मिटा रहे छुआछूत की भावना