विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्नाटक में IT छापे पर संसद में कांग्रेस का हंगामा, जेटली ने दिया जवाब

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 02 Aug 2017 11:10 AM (IST)Updated: Wed, 02 Aug 2017 12:24 PM (IST)

संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का विभिन्‍न मुद्दों पर हंगामा जारी है।

कर्नाटक में IT छापे पर संसद में कांग्रेस का हंगामा, जेटली ने दिया जवाब
कर्नाटक में IT छापे पर संसद में कांग्रेस का हंगामा, जेटली ने दिया जवाब

नई दिल्‍ली (एएनआई)। संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। बुधवार को आयकर विभाग की छापेमारी पर सवाल उठाते हुए राज्यसभा में कांग्रेस सांसद हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।

राज्यसभा में कांग्रेस ने बेंगलुरु के ईगलटन रिसार्ट पर इनकम टैक्स रेड का मुद्दा उठाया। इसी रिसार्ट गुजरात कांग्रेस के विधायक रुके हैं।बता दें कि बेंगलुरु के उस रिसॉर्ट पर छापा पड़ा है जहां खरीद फरोख्‍त से बचाने के लिए गुजरात कांग्रेस के 44 विधायकों को रखा गया है। साथ ही कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार के घर और दूसरे ठिकानों पर भी छापा पड़ा है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'नियम सबके लिए एक होता है। कांग्रेस के पाप का घड़ा भर चुका है।' कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने छापेमारी के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार इनकम टैक्स एजेंसियों को अनुचित तरह से प्रयोग कर रही। सत्‍ता के दुरुपयोग का ट्रेंड रहा है। उन्‍होंने कहा कि छापे का जगह और समय संयोग नहीं है। विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, इस छापे का सीधा संबंध गुजरात राज्यसभा चुनाव से है, पैसे आपकी पार्टी के लोग बांट रहे हैं। गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि डर और भय का माहौल दक्षिण तक पहुंच गया है। आजाद ने कहा कि जो 15 करोड़ हमारे सांसदों को दे रहे हैं उन भाजपा नेताओं पर छापेमारी करें।

इसके बाद कांग्रेस के सांसद नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए। कांग्रेस के सांसदों ने लोकतंत्र की हत्या, बंद करो, बंद करो के नारे लगा रहे हैं। हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 11.37 स्थगित हो गई। इसके बाद जब कार्यवाही शुरु हुई तो कांग्रेस सांसदों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद फिर 2 तक कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

जेटली ने किया बचाव
 सदन में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार की ओर से सफाई दी। उन्होंने कहा कि न तो रिजॉर्ट पर छापा मारा गया और न ही वहां ठहरे किसी भी एक विधायक की तलाशी ली गई। जेटली के मुताबिक, कुल 39 जगहों पर छापे मारे गए हैं। इसके अलावा, अगर कोई शख्स कांग्रेसी विधायकों की मेजबानी में लगा है तो उसे अपने घर में अवैध पैसे रखने का लाइसेंस नहीं मिल जाता।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में ‘मॉब लिंचिंग’ का मुद्दा, विपक्ष ने कहा- सरकार दे रही प्रोत्‍साहन