Move to Jagran APP

'कांग्रेस दर्शन' में प्रकाशित लेख पर संजय निरूपम को नोटिस

'कांग्रेस दर्शन' पत्रिका में प्रकाशित लेख पर मुंबई कांग्रेस में अध्यक्ष संजय निरूपम को पार्टी ने नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, निरूपम को इस नोटिस का एक हफ्ते में जवाब देना है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2016 01:29 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2016 02:16 PM (IST)
'कांग्रेस दर्शन' में प्रकाशित लेख पर संजय निरूपम को नोटिस

नई दिल्ली। 'कांग्रेस दर्शन' पत्रिका में प्रकाशित लेख पर मुंबई कांग्रेस में अध्यक्ष संजय निरूपम को पार्टी ने नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, निरूपम को इस नोटिस का एक हफ्ते में जवाब देना है। निरूपम पहले ही कांग्रेस दर्शन में प्रकाशित लेख के लिए माफी भी मांग चुके हैं।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस दर्शन में प्रकाशित लेख के मामले में कांग्रेस महासचिव मोती लाल वोरा ने बुधवार को महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय निरूपम को आलाकमान के निर्देश पर यह कारण बताओ नोटिस दिया है।

आलाकमान ने सभी मुखपत्रों में संपादकीय टीम को आंख खुली रखकर ऐसे प्रकाशनों को चलाने के लिए कहा है। वरना पर्याप्त सावधानी न बरते जाने पर ऐसे प्रकाशनों को तुरंत बंद करने की भी सलाह दी गई है। आलाकमान ने निर्देश दिया है कि पार्टी की विचारधारा व नेताओं को लेकर कोई चूक आगे बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‘कांग्रेस संदेश’ का हवाला देकर कहा गया है कि वहां संपादक को भी अपनी मर्जी से लेख छापने की इजाजत नहीं है। हाल का उदाहरण देकर कहा गया है कि संपादक गिरिजा व्यास का नेशनल हेराल्ड पर लिखा लेख जस का तस नहीं छपा बल्कि उसमें सोनिया गांधी के निवास से आवश्यक बदलाव भी किए गए।

गौरतलब है कि कांग्रेस संदेश में इससे पहले संपादक अनिल शास्त्री को इस वजह से हटा दिया गया था, क्योंकि उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना की थी।

कांग्रेस की मुंबई इकाई से छपने वाले मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में अपनी ही पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आलोचना की गई थी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की तारीफ की गई थी और नेहरू की चीन नीति को लेकर सवाल उठाया गया था। पत्रिका में यह लेख छपने के बाद कांग्रेस ने इसके संपादकीय प्रभारी को बर्खास्त कर दिया गया था।

पढ़ेंः कांग्रेस दर्शन' में लेख के बाद मुंबई कांग्रेस में चरम पर अंर्तकलह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.