विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रघुराम राजन एक बहाना है, अरुण जेटली मुख्य निशाना हैं: कांग्रेस

By kishor joshiEdited By:
Published: Wed, 18 May 2016 11:05 AM (IST)Updated: Wed, 18 May 2016 11:24 AM (IST)

कांग्रेस ने कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी रघुराम राजन को निशाना बनाकर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साध रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को बर्खास्त करने की मांग के बाद कांग्रेस ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि रघुराम राजन एक बहाना है स्वामी का मुख्य निशाना वित्त मंत्री अरुण जेटली है।

पढ़ें- सरकार अगर दूसरे टर्म के बारे में पूछेगी तो मैं दूंगा उसका जवाबः रघुराम राजन

सुरजेवाला ने आरबीआई गवर्नर की तारीफ करते हुए कहा कि रघुराम राजन ने अच्छा काम किया है। उन्होंने बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। यही कारण है कि आरबीआई गवर्नर को इस तरह निशाना बनाया जा रहा है। आपकों बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रघुराम राजन को गवर्नर पद से हटाने की मांग की थी। इससे पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी ने रघुराम के कार्यकाल को लेकर निशाना साधा था।

पढ़ें- सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखी PM को चिट्ठी, RBI गवर्नर को हटाने की मांग

स्वामी ने कहा था कि रिर्जव बैंक के गवर्नर हमारे देश के अनुसार नहीं है। गवर्नर के निर्णयों से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। आपकों बता दे कि इस साल 4 सितंबर में आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन का कार्यकाल खत्म हो रहा है। गौरतलब है कि नवंबर 2015 में रघुराम राजन ने भारत में असहिष्णुता वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि असहिष्णुता के कारण आर्थिक विकास प्रभावित हो रहा है। यही नहीं, अप्रैल 2016 में रघुराम राजन ने भारत को अंधों में काना राजा कहा था। रघुराम राजन के इस बयान पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आपत्ति जताई थी।