कश्मीर हिंसा पर सरकार पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने कसी कमर
कश्मीर के बिगड़े हालात पर कांग्रेंस ने केंद्र सरकार और राज्य में पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर के बिगड़े हालात पर लंबे समय से केंद्र सरकार को घेरती आ रही कांग्रेस ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर बैठक की। बैठक में दिग्गज नेता गुलाम नबी अाजाद और अंबिका सोनी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
शुक्रवार को कांग्रेंस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कश्मीर घाटी में बढ़ रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया था। इसी क्रम में कांग्रेंस के प्रतिनिधि मंडल और जम्मू-कश्मीर के नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने कांग्रेंस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में वर्तमान समय में बिगड़े हालात पर कांग्रेंस ने केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस को उम्मीद राहुल गांधी की 'प्रजा गर्जन' रैली में पहुंचेंगे एक लाख लोग
यह भी पढ़ेंः हुर्रियत फंडिंग मामले पर बोले स्वामी, घाटी की अस्थिरता के कारणों से हटेगा पर्दा