Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर उठी प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग

    By Edited By:
    Updated: Sun, 20 Jul 2014 02:01 PM (IST)

    कांग्रेस में एक बार फिर से प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग उठ रही है। एक बार फिर इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर फिर एक बैनर लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता श्रीशचंद्र दुबे व हसीब अहमद चर्चा में आ गए हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी की बुरी पराजय से जहां एक तरफ दिग्विजय सिंह व मुरली देवड़ा जैसे वरिष्ठ नेताओ

    Hero Image

    लखनऊ। कांग्रेस में एक बार फिर से प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग उठ रही है। एक बार फिर इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर फिर एक बैनर लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता श्रीशचंद्र दुबे व हसीब अहमद चर्चा में आ गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव में पार्टी की बुरी पराजय से जहां एक तरफ दिग्विजय सिंह व मुरली देवड़ा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगा दिया है, वहीं इलाहाबाद में भी प्रियंका के हाथों कांग्रेस की कमान देने की मांग जोर उठाने लगी है। यानी पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी नेतृत्व से आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी मोह भंग होने लगा है।ं

    इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर लगे बैनर में लिखा गया है कि शाह को अगर देना हो मात.. प्रियंका को सौंप दो कांग्रेस का हाथ।

    पढ़ें: प्रियंका ने कश्मीर में किए खीर भवानी के दर्शन

    पढ़ें: प्रियंका ने एसपीजी को लिखा पत्र