विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गोवा CEO ने ECI को 8 बार लिखा पत्र', SIR को लेकर कांग्रेस का BJP पर बोला हमला

Published: Thu, 24 Sep 2026 04:11 PM (IST)

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया को दूषित बताया और मतदाताओं को वंचित करने का आरोप लगाया।

चुनाव प्रक्रिया पर कांग्रेस ने लगाए आरोप

चुनाव प्रक्रिया पर कांग्रेस ने लगाए आरोप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से खराब और दूषित हो चुकी है।

उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर 'MODI' तरीका अपनाकर भारतीयों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया।

जयराम रमेश ने लगाए आरोप

एक समाचार पत्र की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सात दिनों में आठ बार चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ECInet सॉफ्टवेयर द्वारा हटाए गए 97 पात्र मतदाताओं के नाम वापस जोड़ने की मांग की थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी पंजीकरण अधिकारियों (EROs) के लिए ECINet सिस्टम तक पहुंच सीमित कर दी गई है।

खबरों के अनुसार, चुनाव आयुक्त संधू और जोशी ने 10 महीनों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और आदेशों पर 14 बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराईं, जिनमें मतदाता सूची डेटाबेस के केंद्रीकरण जैसे मुद्दे शामिल हैं।

GFP अध्यक्ष ने नाम बहाल करने की मांग की

दूसरी ओर, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने मतदाता सूची से हटाए गए सभी पात्र मतदाताओं के नाम तुरंत बहाल करने और पूरी SIR प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की है। सरदेसाई ने कहा कि गोवा में चुनाव अक्सर 100 से भी कम वोटों के अंतर से तय होते हैं, ऐसे में वोट काटने से 2027 के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर सीधा असर पड़ सकता है।

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं की छवि को धूमिल करने का सुनियोजित अभियान चला रहा है।

गौरतलब है कि जून 2025 में शुरू हुई चुनाव आयोग की SIR रक्रिया के तहत 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट मतदाता सूची से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए हैं।