विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया घोटालों की महारानी व मनमोहन महाराजा: नकवी

By Edited By:
Published: Mon, 13 May 2013 08:37 PM (IST)Updated: Tue, 14 May 2013 05:39 PM (IST)

रामपुर [जासं]। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सोनिया गांधी घोटालों की महारानी, तो मनमोहन सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रामपुर [जासं]। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सोनिया गांधी घोटालों की महारानी, तो मनमोहन सिंह घोटालों के महाराजा हैं। केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अब आरपार की लड़ाई होगी। इसके तहत 29 मई को वह खुद कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी देंगे।

अपने आवास पर श्री नकवी ने कहा कि कांग्रेस हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार के मंत्रियों ने जनता के खून-पसीने की कमाई से सिर्फ अपनी तिजोरियां भरी हैं। सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा 27 मई से लेकर तीन जून तक जेल भरो आंदोलन करेगी। इसके तहत रामपुर में 29 मई को जेल भरी जाएगी।

नकवी स्कूल की लाइब्रेरी को देंगे पांच लाख :

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रकाश हायर सेकेंड्री स्कूल की लाइब्रेरी के लिए पांच लाख रुपये देने का एलान किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर