यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुलिस में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई
निठारी कांड के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के गायब होने व अपहरण के मामले में पुलिस को गंभीरता से ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा [मनीष तिवारी]। निठारी कांड के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के गायब होने व अपहरण के मामले में पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करने का आदेश दिया था। बच्चों के मामले को लेकर पुलिस कितनी गंभीर है इसकी बानगी अल्फा दो सेक्टर से मिलती है। जहां से एक साल पूर्व गायब बच्चे को तलाश करने में पुलिस ने एक कदम भी नहीं बढ़ाया। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस ने प्रयास नहीं किया। पीड़ित परिवार ने क्षेत्र के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्र मोहन शर्मा से गुहार लगाई। चंद्र मोहन ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए दो माह के अथक प्रयास के बाद बच्चे को मुंबई से ढूंढ निकाला। बच्चा मिल जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
मूलरूप से कानपुर के रहने वाले सुरेश कनौजिया अल्फा दो सेक्टर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका तेरह साल का बेटा अजय उर्फ गोलू एकसाल पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। सभी जगह तलाश करने के बाद भी बेटे का कुछ पता नहीं चला। बेटे के गायब होने के एक दिन बाद सुरेश के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बेटा उसके पास होने की बात कही और फोन काट दिया। सुरेश ने जब उस नंबर पर फोन किया तो फोन स्विच ऑफ हो गया।
सुरेश ने बच्चे की गुमशुदगी की तहरीर कासना थाने में दी थी। उन्होंने दो लोगों के ऊ पर बच्चे का अपहरण कर लेने का आरोप भी लगाया था। तहरीर में उस नंबर का भी उल्लेख किया जिस नंबर से फोन आया था। लेकिन पुलिस ने न तो एफआइआर दर्ज की और न ही जिन लोगों पर परिजनों ने आरोप लगाया था उनसे पूछताछ की। बेटे के गम में परिवार घुटने लगा। उन्हें हर छोटे बच्चे में अपना बेटा नजर आता था। कुछ माह बाद किसी ने उन्हें चंद्र मोहन के बारे में बताया। परिजनों ने चंद्र मोहन से संपर्क किया। उन्होंने पूरे मामले को समझने के बाद दोबारा कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। तीन माह पूर्व कोर्ट ने कासना थाने को आदेश दिया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई करे। कोर्ट के आदेश को भी पुलिस ने एक किनारे रख दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
