विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्स वर्कर से सूरत में गैंगरेप, सात दबोचे गए

By Edited By:
Published: Thu, 27 Dec 2012 07:20 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2012 07:36 PM (IST)

दिल्ली में एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना से लोगों के आक्रोश की आग अभी शांत भी नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सूरत। दिल्ली में एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना से लोगों के आक्रोश की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि गुजरात के औद्योगिक शहर सूरत में सेक्स वर्कर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना 25 दिसंबर की है। पुलिस ने 10 में से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी वीवी राठौड़ ने गुरुवार को बताया कि सात आरोपी स्थानीय हैं, जबकि तीन अन्य ओडिशा के रहने वाले हैं। पंडेसर पुलिस के मुताबिक पीड़िता वरियावी बाजार इलाके की रहने वाली है। मंगलवार रात 22 वर्षीय पीड़ित सेक्स वर्कर ने दो बाइक सवारों से सौदा किया। इसके बाद दोनों उसे बमरोली [मलिन बस्ती] ले गए, जहां दो और लोग आ गए। बाद में इन लोगों ने छह और लोगों को बुला लिया। पीड़िता के मुताबिक इन सबने उससे दुष्कर्म किया। जब एक ऑटो चालक ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसकी पिटाई की गई। पीड़िता को सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मेडिकल जांच के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर