Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी-सोनिया ने एक-दूसरे पर चलाए शब्दों के तीर

    By Sachin kEdited By:
    Updated: Sun, 05 Oct 2014 07:47 AM (IST)

    दिल्ली में शुक्रवार की शाम राम-रावण की लड़ाई के साक्षी बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को हरियाणा की धरती पर खुद आमने-सामने थे। महाभारत युद्धभूमि पर छिड़े इस चुनावी संग्राम में दोनों ने ही बुराई पर अच्छाई को जीत दिलाने का आह्वान किया। सुई की नोक के बराबर जमीन को लेकर हुए प्राचीन युद्ध की याद दिलाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस राज में हुए हजारों एकड़ जमीन के घोटालों को न भुलाने का आह्वान किया। तो सोनिया ने पलटवार में कहा कि शोर

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार की शाम राम-रावण की लड़ाई के साक्षी बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को हरियाणा की धरती पर खुद आमने-सामने थे। महाभारत युद्धभूमि पर छिड़े इस चुनावी संग्राम में दोनों ने ही बुराई पर अच्छाई को जीत दिलाने का आह्वान किया। सुई की नोक के बराबर जमीन को लेकर हुए प्राचीन युद्ध की याद दिलाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस राज में हुए हजारों एकड़ जमीन के घोटालों को न भुलाने का आह्वान किया। तो सोनिया ने पलटवार में कहा कि शोर मचाने व दिखावे की राजनीति करने से कुछ नहीं होता। वे पहले उन वादों का हिसाब दें-जो उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान किए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गरीबों की जमीन पर कब्जे हुए:

    करनाल में प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 15 साल में प्रदेश में बनी सरकारों ने सुख का माहौल नहीं दिया। गुंडाराज रहा है। गरीबों की जमीन पर कब्जे हुए। सवाल उठाया- हजारों एकड़ जमीन कहां गई। एक-एक इंच जमीन के लिए महाभारत का युद्ध लड़कर विजय हासिल करने वाले लोग क्या हजारों एकड़ जमीन कब्जाने वालों का हिसाब चुकता नहीं करेंगे? मोदी ने कहा, विकास के लिए हरियाणा को कांग्रेस मुक्त बनाना होगा।

    अमेरिका-चीन में देश की पूछ हुई:

    प्रधानमंत्री ने कहा कि ¨हदुस्तान पहले भी था और अब भी है। लेकिन पहले भारत की पूछ अमेरिका, जापान व चीन में नहीं होती थी। आज भारत का गौरव बढ़ा है। यह मोदी की वजह से नहीं, बल्कि देश के सवा सौ करोड़ लोगों की वजह से। क्योंकि उन्होंने दिल्ली में स्थिर सरकार बनाई है। कैलास मानसरोवर पहले भी ¨हदुस्तान में था और अब भी है।

    पहले इस तीर्थस्थल पर कुछ लोग ही जा पाते थे। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद चीन से इस यात्रा के लिए एक और सड़क मार्ग खुलवा दिया। अब बड़ी संख्या में सुविधाजनक तरीके से लोग वहां जा सकेंगे। मोदी ने कहा कि उन पर हरियाणा का कर्ज है। यहीं पर राजनीति का पाठ सीखा है। आप स्थिर सरकार बनाएं-मैं कर्ज उतारूंगा।

    काम के लिए तिहाड़ जाना है ?:

    मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का नाम लिए बिना कहा कि आपको काम करवाने के लिए चंडीगढ़ जाना पसंद है या फिर तिहाड़। इसका फैसला आपको करना है।

    वाइ फाइ की तरह सफाई का भी महत्व:

    नरेंद्र मोदी ने सफाई अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय हाइफाइ का जमाना है तो वाइफाइ का भी। ऐसे में सफाई भी जरूरी है। वाइफाइ का महत्व है तो सफाई का भी है।

    जो चिल्लाते हैं, वे सच्चे नहीं होते : सोनिया

    मेहम। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि इस बार दिल से नहीं दिमाग से वोट दीजिए। जो चिल्लाते हैं, वे सच्चे नहीं होते। गठबंधन को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए सोनिया ने कहा कि आज जो अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं, वे कल एक होकर अपना स्वार्थ पूरा करेंगे। जो आज कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं, उन्हें हरियाणा के विकास से कोई मतलब नहीं है। मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सोनिया ने कहा कि सौ दिनों में सरकार ने कौन सा तीर मारा है। न तो महंगाई कम हुई है, न ही काला धन वापस आया है और न युवाओं को रोजगार मिला।

    दूसरों की उपलब्धियां भुना रही भाजपा:

    सोनिया ने कहा कि खोखले वादों से देश नहीं बनते। इसके पीछे बरसों की मेहनत और नेक इरादे होते हैं। देश को इस मुकाम तक पहुंचाने में तमाम लोगों का खून-पसीना बहा है। लेकिन आज भाजपा ऐसा दिखावा कर रही है, जैसे सब कुछ उसके आने के बाद ही हुआ है। असल में उन्हें दूसरों की उपलब्धियों को अपना बताने में ही खुशी होती है।' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आज जो सत्ता में हैं, वे संप्रग की चलाई गई योजनाओं को नाम बदलकर चला रहे हैं।

    विकास की बुनियाद पर जारी रखेंगे रफ्तार:

    सोनिया गांधी ने लोगों से वायदा किया कि आप कांग्रेस को एक बार फिर मौका दीजिए। हम मेट्रो को बहादुरगढ़, सोनीपत और रोहतक तक पहुंचाएंगे। कैंसर हॉस्पिटल, डिफेंस यूनिवर्सिटी और लड़कियों के लिए अलग से यूनिवर्सिटी बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में विकास की जो बुनियाद तैयार की है, उसे अगले 5 साल तक रफ्तार से जारी रखेंगे।

    किसने, क्या-कहा:

    '60 साल में कुछ नहीं करने वाले हमसे 60 दिन का हिसाब मांग रहे हैं।'

    -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

    'दिखावा ऐसे किया जा रहा है कि आजादी के बाद देश में कुछ हुआ ही नहीं।'

    - सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष

    पढ़ें: कांग्रेस-राकांपा पर हमलावर मोदी शिवसेना पर नरम

    पढ़ें: फेसबुक पर पीएम की आपत्तिजनक फोटो