विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोयला घोटाले से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब

By Edited By:
Published: Sat, 17 Aug 2013 01:58 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2013 02:00 PM (IST)

कोयला घोटाला मामले में पहले से ही घिरी यूपीए-2 सरकार एक बार फिर से घिरती नजर आ रही है। एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कोयला घोटाला मामले में पहले से ही घिरी यूपीए-2 सरकार एक बार फिर से घिरती नजर आ रही है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक इस घोटाले के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो चुके हैं।

खबर के मुताबिक कोयला घोटाले के कई अहम दस्तावेज कोयला मंत्रालय से गायब हो गए हैं। कोयला खदान पाने के लिए 1993 से 2005 के बीच जिन 45 कंपनियों ने आवेदन किया उनके दस्तावेज गायब हैं। इसमें कांग्रेस सांसद विजय दर्डा की कंपनी की फाइल भी शामिल है। गौरतलब है कि दर्डा ने बांदेर कोल ब्लॉक के लिए सिफारिश की थी, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय ने आगे बढ़ाया था। लेकिन, अब यह दस्तावेज भी कोयला मंत्रालय से गायब हो चुका है।

उधर, इस पूरे मामले पर बीजेपी ने सख्त रुख अपना लिया है। बीजेपी का कहना है कि मामला पीएमओ से जुड़ा है इसलिए फाइलें गायब कराई जा रही हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर