विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा विधायक और पति में फिर मारपीट

By Edited By:
Published: Mon, 11 Nov 2013 06:25 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2013 01:38 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम अब अपनी संपत्ति पर दावेदारी जताने लगी हैं। इसी को लेकर अक्रूरजीपुरम में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संभल, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम अब अपनी संपत्ति पर दावेदारी जताने लगी हैं। इसी को लेकर अक्रूरजीपुरम में रविवार को फिर विधायक और पति के बीच मारपीट व हंगामा हुआ। इस बीच फायरिंग के भी आरोप-प्रत्यारोप हैं।

पढ़ें: हां, मैंने दिलीप से शादी की: लक्ष्मी

पति से अलगाव की राह पर चल रहीं विधायक की निगाहें अब संपत्ति पर हैं। दोपहर सवा बजे वह आधा दर्जन से ज्यादा समर्थकों के साथ दो वाहनों से अक्रूरजीपुरम पहुंचीं। यहां पर वह पूर्व में पति दिलीप वाष्र्णेय संग निवास करती थीं। दिलीप वाष्र्णेय ने सूचना दी तो कोतवाल प्रवीन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। विधायक के समर्थक तो खिसक गए थे, लेकिन एक हाथ आ गया। उसके साथ विधायक के पति को पुलिस कोतवाली ले आई। विधायक थोड़ी देर बाद अपने अधिवक्ता संग कोतवाली पहुंचीं। वहां अधिवक्ता ने उनका पक्ष रखा।

इस घटना की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

अक्रूरजीपुरम स्थित आवास के बगल में बने सभागार को विधायक का बताया। कहा कि अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। कोतवाल ने उनसे नियमानुसार दावा करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। इससे पहले सभागार में लगे ताले को ईट से तोड़ने का प्रयास करने के साथ विधायक ने उसमें अपना दूसरा ताला ठोंक दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर