चिटफंड घोटाले का आरोपी कमल सिंह गिरफ्तार
जमशेदपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने चिटफंड घोटाले के आरोपी कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
रांची। जमशेदपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने चिटफंड घोटाले के आरोपी कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि कमल सिंह काफी समय से फरार था, उसकी गिरफ्तारी के लिए संसद में भी मांग उठी थी, जिसके बाद पुलिस पर दबाव बना था। पुलिस गंभीरता से कई राज्यों में उसकी तलाश कर रही थी।
जादूगोड़ा के धर्मडीहा निवासी कमल सिंह पर निवेशकों का एक हजार करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। वह चिटफंड कंपनी चलाता था। घोटाले में जादूगोड़ा के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों व पड़ोसी राज्यों ओडिशा और बंगाल के लोग भी ठगी का शिकार हुए थे।
इस मामले में जादूगोड़ा थाने में 25 सितंबर, 2013 को कमल कुमार सिंह व दीपक कुमार सिंह समेत 22 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पढ़ेंः चिटफंड पर पलटवार