चिरंजीवी व सूर्य प्रकाश रेड्डी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
अलग तेलंगाना राज्य को कैबिनेट की मंजूरी दिए जाने से आहत केंद्रीय पर्यटन मंत्री चिरंजीवी और रेल राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश रेड्डी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही आंध्रप्रदेश से कांग्रेस सांसद अनंत रेड्डी, साई प्रकाश रेड्डी और वी अरुण कुमार ने भी पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया
नई दिल्ली। अलग तेलंगाना राज्य को कैबिनेट की मंजूरी दिए जाने से आहत केंद्रीय पर्यटन मंत्री चिरंजीवी और रेल राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश रेड्डी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही आंध्रप्रदेश से कांग्रेस सांसद अनंत रेड्डी, साई प्रकाश रेड्डी और वी अरुण कुमार ने भी पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
पढ़ें : कैबिनेट के घमासान के बीच तेलंगाना को मंजूरी
उधर, सूत्रों ने बताया है कि मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी देते हुए दोनों रजच्यों के बीच संसाधनों के बंटवारे के लिए मंत्रिमंडलीय समूह बनाने का फैसला लिया गया। इस बैठक में तेलंगाना समर्थक और विरोधी मंत्रियों के बीच खासा घमासान हुआ।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर