विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छोटा राजन को दिल में दर्द की शिकायत के बाद तिहाड़ में हड़कंप

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 19 Mar 2016 04:10 PM (IST)Updated: Sat, 19 Mar 2016 09:22 PM (IST)

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने सोमवार सुबह तीन बजे दिल में दर्द की शिकायत की थी, जिससे तिहाड़ जेल में हड़कंप मच गया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने सोमवार सुबह तीन बजे दिल में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद तिहाड़ जेल के प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

इसके बारे में जानकारी मिलते ही जेल के बड़े अधिकारी जेल नंबर दो में बने हाई सिक्योरिटी वार्ड की ओर दौड़ पड़े थे, जहां राजन बंद है। मगर, राहत की बात यह रही कि डॉक्टरों ने राजन को दिल का दौरा होने की आशंका से इंकार कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि राजन को थोड़ी देर के लिए दिल का दौरा पड़ा था, जो थोड़ी देर के बाद सामान्य हो गया था। तिहाड़ में राजन पिछले साल नवंबर से बंद है।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से दिन में दो बार डॉक्टरों की टीम उसे देखने के लिए जा रही है। डॉक्टरों ने कहा कि राजन को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है।