विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले सप्ताह सांसद सुदीप के खिलाफ दाखिल हो सकती है चार्जशीट

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Thu, 30 Mar 2017 09:42 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 02:33 AM (IST)

उल्लेखनीय है कि रोजवैली कांड में सबसे पहले लोकसभा के तृणमूल सांसद व अभिनेता तापस पाल को गिरफ्तार किया गया था।

अगले सप्ताह सांसद सुदीप के खिलाफ दाखिल हो सकती है चार्जशीट
अगले सप्ताह सांसद सुदीप के खिलाफ दाखिल हो सकती है चार्जशीट

जेएनएन, कोलकाता ।  रोजवैली चिटफंड घोटाले में गिरफ्तार तृणमूल सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के खिलाफ चार्जशीट पेश करने की तैयारी शुरू हो गई। सब कुछ सही रहा तो आगामी सप्ताह सीबीआइ भुवनेश्वर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। हालांकि, रोजवैली कांड में गिरफ्तार तृणमूल के एक और सांसद तापस पाल को लेकर अभी सीबीआइ कुछ खुलासा नहीं किया है। किन-किन धाराओं के साथ सीबीआइ चार्जशीट पेश करेगी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

उल्लेखनीय है कि रोजवैली कांड में सबसे पहले लोकसभा के तृणमूल सांसद व अभिनेता तापस पाल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जनवरी के शुरू में ही पूछताछ के बाद लोकसभा में तृणमूल संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार किया गया था। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। इस बीच सुदीप ने उच्च अदालत में भी जमानत के लिए अर्जी दी थी लेकिन जमानत नहीं मिल सकी है। इसी बीच सीबीआइ प्राथमिक चार्जशीट पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।