Move to Jagran APP

चंद्रबाबू सीमांध्र के पहले मुख्यमंत्री नियुक्त, 8 जून को लेंगे शपथ

तेलुगु देशम पार्टी [तेदेपा] के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को नए आंध्र प्रदेश [सीमांध्र] का पहला मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया गया है। राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित भी किया है। इससे पहले तिरुपति में बुधवार देर रात को नायडू को पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुना और राज्यपाल को गुरुवार को इससे अवगत कराया था। राज्य के 175 सदस्यीय विधानसभा में तेदेपा को 102 सीटें हासिल हुई हैं।

By Edited By: Published: Thu, 05 Jun 2014 11:21 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jun 2014 12:25 AM (IST)

हैदराबाद। तेलुगु देशम पार्टी [तेदेपा] के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को नए आंध्र प्रदेश [सीमांध्र] का पहला मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया गया है। राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित भी किया है। इससे पहले तिरुपति में बुधवार देर रात को नायडू को पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुना और राज्यपाल को गुरुवार को इससे अवगत कराया था। राज्य के 175 सदस्यीय विधानसभा में तेदेपा को 102 सीटें हासिल हुई हैं।

loksabha election banner

शपथ ग्रहण के लिए 8 जून को शाम 7.27 मिनट का मुहूर्त निकाला गया है। समारोह विजयवाड़ा और गुंटूर के बीच स्थित नागार्जुन नगर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा तकरीबन पांच लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। तेदेपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों का कहना है कि नायडू ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गोवा, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और नगालैंड के मुख्यमंत्रियों को व्यक्तिगत तौर पर पत्र लिखकर समारोह में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया है।

पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन करने तिरुमला पहुंचे नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जल्द ही विश्व का महानतम राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने आंध्र प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने को लेकर भी प्रतिबद्धता जताई।

पढ़ें: आंध्र प्रदेश के बंटवारे को लेकर चौकस सरकार

पढ़ें: जगन को झटका, तेदेपा के पाले में गए दो सांसद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.