यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गुरमीत को 20 साल की सजा, सीबीआइ कोर्ट की यूं चली कार्यवाही
सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत को रेप के दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई है।

नई दिल्ली, जेएनएन। यौन शोषण मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम को सोमवार को सजा का एलान कर दिया गया। सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत को रेप के दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई है।
12: 03 : सीबीआइ जज जगदीप सिंह चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल की लाइब्रेरी में बनाई गई विशेष कोर्ट के लिए निकले।
12: 45 : सीबीआइ जज रोहतक में जेल के नजदीक बनाए गए हेलीपैड पर उतरे।
1:50 : कोर्ट में सीबीआइ के वकील पहुंचे। कुछ ही देर में जज भी पहुंच गए।
2:46 : विशेष अदालत में सजा पर बहस। पहले सीबीआइ के वकीलों ने बहस शुरू की।
2:57 : गुरमीत राम रहीम के वकील ने बहस शुरू की, समाजसेवा के कार्यो का हवाला देकर नरम रुख बरतने की प्रार्थना की। जेल बदलने की मांग भी रखी।
3:06 : गुरमीत ने जज के आगे जोड़े हाथ, माफी की मांग की। अच्छे कामों का दिया हवाला।
3:15 : जज जगदीप सिंह ने फैसला पढ़ना शुरू किया
3: 30 : डेरा प्रमुख को कोर्ट ने दोनों साध्वियों से दुष्कर्म के केस में 10-10 साल कैद की सजा सुनाई।
3: 39 : कोर्ट ने कहा कि गुरमीत राम रहीम ने अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल किया।
3:43 : फूट-फूटकर रोया डेरा प्रमुख।
3: 45 : जज ने गुरमीत राम रहीम पर अलग-अलग धाराओं में 15 -15 लाख का जुर्माना किया। कुल तीस लाख का जुर्माना।
3.46 : सजा मिलने के बाद कोर्ट में ही बैठ गया गुरमीत राम रहीम। मचाने लगा शोर।
यह भी पढ़ें: दुष्कर्मी बाबा को बीस साल का सश्रम कारावास व 30 लाख जुर्माना, बेटे को मिल सकती है कमान
