जानिए दिल्ली के किस बड़े नेता के पास कितनी संपत्ति...
दिल्ली के चुनावी दंगल में इस बार भी कई करोड़पति नेता मैदान में हैं। हलफनामे में चुनाव आयोग को दिए ब्योरे में नेताओं की संपत्ति का आंकड़ा जब सामने आ ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दिल्ली के चुनावी दंगल में इस बार भी कई करोड़पति नेता मैदान में हैं। हलफनामे में चुनाव आयोग को दिए ब्योरे में नेताओं की संपत्ति का आंकड़ा जब सामने आया तो अहसास हुआ कि आम आदमी की पीड़ा को समझने के बड़े-बड़े दावे करने वाली पार्टियों के नेताओं की संपत्ति करोड़ों में है। आम आदमी पार्टी के एक नेता ने तो अपनी संपत्ति 60 करोड़ रुपये घोषित की है।
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी की संयुक्त संपत्ति करीब 2.09 करोड़ रुपए की है। केजरीवाल के पास 2.26 लाख रूपए की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 15.28 लाख रुपए की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी की इस संपत्ति में नौ लाख रुपए मूल्य का 300 ग्राम सोना और 24 हजार रुपए मूल्य का 24 ग्राम चांदी है।
कांग्रेस नेता अजय माकन भी करोड़पति हैं। उनके पास 12.34 करोड़ रुपए की संपत्ति है। माकन और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति 12.34 करोड़ रुपए है। लोकसभा चुनाव के मुकाबले उनकी संपत्ति दोगुना हो गई है। लोकसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के मुताबिक माकन दंपत्ति की संपत्ति 5.76 करोड़ रुपए थी।
भाजपा की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी किरण बेदी ने बताया है कि उनके और उनके पति के पास 11.65 करोड़ रुपए की चल एवं अचल संपत्ति है। बेदी ने अपने हलफनामे में यह भी कहा कि उनके पास 11.04 करोड़ रुपए की चल एवं अचल संपत्ति है, जबकि उनके पति के पास 61.35 लाख रुपए की चल एवं अचल संपत्ति है। उनकी
घोषणा के मुताबिक उनके पास 3.14 करोड़ रुपए की चल सपंत्ति है जिनमें पांच ग्राम सोना है। उनके पति के पास 32.85 लाख रुपए की चल संपत्ति है। हलफनामे में उन्होंने कहा कि उनके पास दिल्ली के द्वारका एवं उदय पार्क तथा उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में एक-एक फ्लैट है और उनका कुल मूल्य 6.05 करोड़ रुपए है।
पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी अपनी संपत्ति 41.56 लाख रुपये बताई है।
'आप' के सबसे अमीर उम्मीदवार
उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश बालियान अपनी पार्टी के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उन्होंने पर्चा दाखिल करने से पहले तैयार कागजात में 60 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी की डीटेल तैयार कराई। हालांकि होटल कारोबारी बालियान ने घोषणा की है कि यह उनकी पैतृक संपत्ति है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।