ब्रेक्जिट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को दिया जोर का झटका
ब्रिटेे के ईयू से अलग होने का असर कुछ दिनों तक ग्लोबल मार्किट पर जरूर दिखाई देगा। इसमें भारत भी शामिल होगा। आज भी इसका असर साफ दिखाई दिया।
नई दिल्ली (जेएनएन)। ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से अलग होने का असर वैश्विक बाजार पर देखने को मिलेगा। भारतीय बाजार समेत दुनिया के सभी देशों में इसका असर आज भी साफतौर पर देखा गया। इस फैसले के बाद जहां पाउंड 1985 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया वहीं भारतीय बाजार ने भी एक हजार अंकों का गोता लगा लिया। हालांकि बाद में यह कुछ संभलकर बंद हुआ। इसके साथ ही रुपया भी करीब 72 पैसे कमजोर हुआ। आने वाले दो दिनों में भारतीय बाजार बंद रहेगा। लेकिन इसके बावजूद ईयू से अलग होने का असर ग्लोबल मार्केट पर फिर भी दिखाई देगा।
रूपये पर होगा सबसे अधिक असर
जानकारों की मानें तो ब्रेक्सिट का असर रुपये पर ज्यादा पड़ सकता है। यह असर कुछ दिनों तक देखने को मिलेगा। रुपये को लेकर आरबीआई समीक्षा करेगा और फिर जरूरत के हिसाब से फैसला भी लेगा। इस झटके से उबरने के लिए सरकार रिफॉर्म पर और कदम उठाएगी। सरकार रिफॉर्म एजेंडे पर मजबूत है और नीतियों में बदलाव जारी रहेगा। सबसे पहले जीएसटी लाना है और जीएसटी से काफी फायदा होगा।
ब्रेक्सिट की आंधी में ढहे बाजार, सेंसेक्स ने लगाया 605 अंक का गोता
कमोडिटी बाजार पर असर
आज के इस फैसले का असर कमोडिटी बाजारों पर भी दिखा दिया। पीली धातुु सोने ने जहां 3 साल के ऊपरी स्तर को छू लिया, वहीं कच्चा तेल करीब 7 फीसदी तक लु़ढ़क गया। वहीं दूसरी ओर घरेलू वायदा बाजार में सोना करीब 5.5 फीसदी यानि 1600 रुपये की मजबूती के साथ 31500 रुपये के पार पहुंच गया। इसी तरह की तेजी चांदी में भी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चांदी करीब 4 फीसदी उछलकर 42800 रुपये के करीब पहुंच गई है। चांदी में भी 1600 रुपये की मजबूती देखने को मिली है।
क्रूड में भी गिरावट
हालांकि ईयू से ब्रिटेेन के बाहर होने की खबर के बाद क्रूड में भारी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव 5 फीसदी से ज्यादा फिसलकर 48.3 डॉलर पर आ गया है, जबकि नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 5 फीसदी गिरकर 47.6 डॉलर पर आ गया है। फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 3 फीसदी फिसलकर 3250 रुपये पर आ गया है। नैचुरल गैस 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 181.2 रुपये पर नजर आ रहा है।
आज इस फैसले के साथ ही डाओ जॉन्स 372 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। वहीं नैैस्डेक में 121 अंकाें की गिरावट दर्ज की गई। वहीं निक्केई में यह गिरावट 1200 अंकों से भी अधिक की रही।
ब्रेक्जिट पर लगी मुहर, जानिए- पांच क्षेत्र जिन पर पड़ेगा इसका सीधा असर
देखें किसमें कितनी गिरावट हुई दर्ज
अमेरिकी बाजार
डाओ जोंस 17639.37/ 371.70
नैस्डेक 4788.47/ 121.57
एशिया
निक्केई 14952.02/ 1286.33
स्ट्रेट टाइम्स 2735.39/ 58.46
हैंग सेंग 20259.13/ 609.21
ताइवान सूचकांक 8476.99/ 199.69
कोस्पी 1925.24/ 61.47
शंघाई कम्पोजिट 2853.63/ 38.33
यूरोप
एफटीएसई 6217.63/ 120.47
सीएसी 4169.97/ 295.93
डीएएक्स 9668.27/ 588.76