नौसेना के लापता दूसरे अफसर अभिनय का शव भी मिला
डोर्नियर निगरानी विमान हादसे के शिकार नौसेना के दूसरे अधिकारी लेफ्टिनेंट अभिनय नागौरी का शव भी राहत व बचाव दल के सदस्यों ने बरामद कर लिया है। महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट किरण शेखावत का शव बृहस्पतिवार को ही ढूंढ़ लिया गया था।
पणजी। डोर्नियर निगरानी विमान हादसे के शिकार नौसेना के दूसरे अधिकारी लेफ्टिनेंट अभिनय नागौरी का शव भी राहत व बचाव दल के सदस्यों ने बरामद कर लिया है। महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट किरण शेखावत का शव बृहस्पतिवार को ही ढूंढ़ लिया गया था।
ले. अभिनय के शव को गोवा लाया गया है। प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान गोवा तट के नजदीक मंगलवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में नौसेना के दो अधिकारियों की मौत हो गई थी, जबकि कमांडर निखिल कुलदीप को बचा लिया गया था। दुर्घटना के बाद शवों को बरामद करने के लिए नौसेना ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था।
ले. अभिनय का शव बरामद होने के बाद इस अभियान को रोक दिया गया। इस अभियान में 12 पोत व चार विमानों को लगाया गया था। डोर्नियर विमान मछली पकड़ने वाली नौका से टकरा गया था। हादसे के एक घंटे बाद ही कमांडर निखिल को बचा लिया गया था। दुर्घटना के कारणों को पता लगाने के लिए नौसेना ने जांच के आदेश दिए हैं।
पढ़ेंः नेवी है क्रेजी