विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भाजपा अब बिहार में भी करारी शिकस्त के लिए तैयार रहे'

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 10 Feb 2015 08:16 PM (IST)Updated: Tue, 10 Feb 2015 08:48 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को मिली अप्रत्याशित जीत पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा अब बिहार में भी करारी शिकस्त के लिए तैयार रहे।

News Article Hero Image

पटना, जागरण ब्यूरो। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को मिली अप्रत्याशित जीत पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा अब बिहार में भी करारी शिकस्त के लिए तैयार रहे।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और कहा कि दिल्ली का यह संदेश पूरे देश में गया है। उन्होंने किरण बेदी के भाजपा में जाने के फैसले को गलत बताया।

नीतीश ने तंज कसे कि देश की राजनीति में यह इतिहास बना है कि लोगों का मूड इतनी जल्दी परिवर्तित हो गया। भाजपा का दावा रहा है उनका संगठन मजबूत है, दिल्ली में प्रभाव है, लेकिन दिल्ली में ही भाजपा चारों खाने चित हो गई। लोगों का मूड बता रहा था कि दिल्ली में कुछ होगा।

भाजपा की हार का ठीकरा अब किरण बेदी पर फोड़ा जा रहा है। किरण बेदी गलत जगह चली गई हैं। भाजपा में शामिल होने का उनका फैसला सही नहीं था।

पढ़ेंः आप की ऐतिहासिक जीत में चौंकाने वाला मोड़

पढ़ेंः फट गया भाजपा का गुब्बाराः ममता