विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल में एक और BJP कार्यकर्ता की हत्या, RSS ऑफिस पर फेंका गया बम

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Thu, 19 Jan 2017 01:08 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 10:54 PM (IST)

केरल में भारतीय जनता पार्टी के एक और कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

केरल में एक और BJP कार्यकर्ता की हत्या, RSS ऑफिस पर फेंका गया बम
केरल में एक और BJP कार्यकर्ता की हत्या, RSS ऑफिस पर फेंका गया बम

कुन्नूर (पीटीआई)। केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजनीतिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले कन्नूर जिले में कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 30 वर्षीय एक कार्यकर्ता की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

वहीं एक अन्य घटना में थालीपरंबा स्थित आरएसएस के कार्यालय पर भी आज सुबह एक देसी बम फेंका गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता संतोष पर कल रात उस समय हमला किया गया, जब वह धर्मादोम के अंदालूर स्थित अपने घर पर अकेला था।

यह भी पढ़ें: केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या

कन्नूर के पुलिस अधीक्षक केपी फिलिप ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय संतोष की रास्ते में ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। संतोष अंदालूर में भाजपा का बूथ प्रेसीडेंट था और उसने पिछला स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ा था।

कन्नूर में 57वां राज्य स्कूल कला उत्सव आयोजित किया जा रहा है, लेकिन घटना के बाद से यहां सभी दुकानें बंद हैं और वाहन भी सड़कों से नदारद है। हमले का विरोध करने के लिए भाजपा ने कन्नूर में हड़ताल का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें: केरल: IAS अधिकारियों ने वापस लिया सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय