विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध हालात में मौत

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sat, 05 Nov 2016 10:14 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 10:26 PM (IST)

भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं को देखते हुए भाजपा ने रवि की हत्या का संदेह जताया है। रवि संघ का भी कार्यकर्ता था।

News Article Hero Image

मैसूर, प्रेट्र । कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय मगाली रवि का शव शुक्रवार रात मैसूर जिले के मगाली के नजदीक पाया गया। उसके सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों और पार्टी ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

मैसूर के एएसपी के. कृष्णास्वामी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह दुर्घटना जैसा लगता है। हालांकि जांच जारी है और हम सभी पहलुओं पर नजर डाल रहे हैं। जबकि रवि के पिता जवारप्पा ने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी से चाकू से उसके सिर पर हमला किया है।

भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं को देखते हुए भाजपा ने रवि की हत्या का संदेह जताया है। रवि संघ का भी कार्यकर्ता था। मैसूर के सांसद प्रताप सिन्हा ने कहा कि टीपू सुल्तान की जयंती मनाने को लेकर पुलिस की बैठक में शामिल होकर वह लौट रहा था तभी यह घटना हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस यद्दयुरप्पा ने रवि की मौत को टीपू सुल्तान जयंती समारोह से जोड़ते हुए कहा कि भाजपा शुरू से ही इसके खिलाफ है।

पढ़ेंः हिमाचल प्रदेश: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 18 लोगों की मौत