विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुंकार रैली के बहाने बीजेपी जेडीयू से लेगी पंगा

By Edited By:
Published: Fri, 05 Oct 2012 04:09 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2012 11:12 PM (IST)

बिहार में जदयू से बढ़ती दूरी के बीच भाजपा ने निर्णय लिया है कि अगले वर्ष पटना में होने जा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। बिहार में जदयू से बढ़ती दूरी के बीच भाजपा ने निर्णय लिया है कि अगले वर्ष पटना में होने जा रही हुंकार रैली में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाएगी। रैली में भाजपा शासित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे।

राज्य के भाजपा अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि आगामी अप्रैल में पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने जा रही हुंकार रैली में भाग लेने के लिए पार्टी नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजने जा रही है। उन्होंने बताया मोदी के साथ ही भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को रैली में आने के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा। मोदी के निमंत्रण पर ठाकुर ने यह भी कहा कि पार्टी जब भी कोई बड़ा आयोजन देश के किसी हिस्से में कराती है तो वरिष्ठ नेताओं को इसके लिए निमंत्रण भेजा जाता है। आगामी चार नवंबर को गांधी मैदान में जदयू ने अधिकार रैली का आयोजन किया है। इसी तर्ज पर भाजपा ने हुंकार रैली की योजना बनाई है। मालूम हो प्रदेश में जदयू-भाजपा गठबंधन की सरकार है। जदयू हमेशा से नरेंद्र मोदी से किनारा कसती आई है। बीते विधानसभा चुनाव में जदयू नेता व राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध के चलते नरेंद्र मोदी ने बिहार में भाजपा नेताओं का प्रचार नहीं किया था। हाल के दिनों में विभिन्न मुद्दे को लेकर दोनों दलों में मतभेद भी सामने आए हैं। भाजपा के सांसद व विधायक नीतीश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार व अफसरशाही की बुराई कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर