Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए, पिछले 4 साल में भाजपा और कांग्रेस को मिला कितना चंदा

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Fri, 18 Aug 2017 12:37 PM (IST)

    माकपा, भाकपा को सबसे कम कांग्रेस 198.16 करो़ड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर रही। भाकपा और माकपा को सबसे कम कॉर्पोरेट चंदा मिला।

    जानिए, पिछले 4 साल में भाजपा और कांग्रेस को मिला कितना चंदा

    नई दिल्ली, एजेंसी। राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस जैसी पार्टियों को करोड़ों रुपये का चंदा मिलता है। पिछले चार सालों में भाजपा को सबसे ज्‍यादा चंदा मिला, वहीं कांग्रेस उससे काफी पिछड़ गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव निगरानी समूह 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉ‌र्म्स (एडीआर) द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार चार साल में भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक 705 करोड़ रुपए का कॉर्पोरेट चंदा मिला है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही, जिसे 198 करो़ड़ रुपए चंदे के रूप में मिले।

    एडीआर ने वित्त वर्ष 2012-13 से 2015-16 के बीच चार साल में भाजपा को 705 करोड़ रुपए, जबकि कांग्रेस को 198 करोड़ का कॉर्पोरेट चंदा मिला। इन चार वर्षों के दौरान कॉर्पोरेट एवं व्यापारिक घरानों ने पांच राष्ट्रीय पार्टियों को कुल 956.77 करो़ड़ का का चंदा दिया। माकपा, भाकपा को सबसे कम कांग्रेस 198.16 करो़ड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर रही। भाकपा और माकपा को सबसे कम कॉर्पोरेट चंदा मिला। जो क्रमश: चार फीसदी और 17 फीसदी है।

    यह भी पढ़ें: अभी हों आम चुनाव तो भाजपा को मिलें 298 सीट, 47 पर सिमटेगी कांग्रेस