Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अटलमय होगी नरेंद्र मोदी की महारैली

    By Edited By:
    Updated: Tue, 25 Feb 2014 10:41 PM (IST)

    लखनऊ। भाजपा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की दो मार्च को लखनऊ में प्रस्तावित विजय शंखनाद महारैली को अटलमय बनाने की तैयारी है। रमाबाई म ...और पढ़ें

    Hero Image

    लखनऊ। भाजपा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की दो मार्च को लखनऊ में प्रस्तावित विजय शंखनाद महारैली को अटलमय बनाने की तैयारी है। रमाबाई मैदान में आहूत महारैली में केवल एक मुख्य मंच ही बनेगा। मंच पर पाश्‌र्र्व में ज्यादा चित्रों की भरमार करने के बजाए केवल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का विशाल चित्र ही नजर आएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ से अटल बिहारी वाजपेयी के जुड़ाव और प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने के सियासी सफर की याद दिलाने को चित्र प्रदर्शनी लगाने की तैयारी है। प्रचार के समस्त माध्यमों से नरेंद्र मोदी के साथ वाजपेयी को प्रमुखता से रखा जाएगा। युवा कार्यकर्ताओं की टोली अटल संदेश यात्रा के जरिए महारैली का निमंत्रण बांटेगी।

    महिलाओं का नमो मेहंदी अभियान : भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नमो मेंहदी अभियान को गति देते हुए घर घर जाकर महिलाओं से महारैली में अधिक से अधिक तादात में पहुंचने के लिए न्यौता देंगी। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह का कहना है कि रैली में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए कमल निशान का पटका पहनकर आना अनिवार्य किया है। टिफिन बैठकों में भी रैली की संख्या बढ़ाने की चर्चा होगी।

    रमाबाई मैदान में 101 लैपटाप : रैली का सोशल मीडिया के जरिए सीधा जुड़ाव करने को आईटी प्रकोष्ठ ने रमाबाई मैदान को हाईटेक बनाने का निर्णय लिया है। प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक के मुताबिक रैली स्थल में एक सौ एक लैपटॉप के माध्यम से सीधा प्रसारण होगा। रैली क्षेत्र में वाई-फाई जोन की व्यवस्था की जाएगी। जिससे भाग लेने वालों को सोशल मीडिया में फ्री वाई-फाई जोन का लाभ मिलेगा।

    मोदी की वजन से अधिक रक्तदान गोरखपुर के पूर्व पार्षद हरिकेश गुप्ता के संयोजकत्व में नरेन्द्र मोदी के वजन से अधिक रक्तदान करने का निर्णय लिया गया है। जो 27 फरवरी को 12 बजे प्रदेश कार्यालय में प्रारम्भ होगा। प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि इस कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पार्टी मुख्यालय में ही व्यवस्था कराने का आग्रह किया है।

    पढ़ें: पंद्रह दिन में यूपी के आठ हजार गांवों में पहुंचेगा मोदी रथ

    महिलाओं का नमो मेहंदी अभियान

    भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नमो मेंहदी अभियान को गति देते हुए घर घर जाकर महिलाओं से महारैली में अधिक से अधिक तादात में पहुंचने के लिए न्यौता देंगी। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह का कहना है कि रैली में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए कमल निशान का पटका पहनकर आना अनिवार्य किया है। टिफिन बैठकों में भी रैली की संख्या बढ़ाने की चर्चा होगी।

    रमाबाई मैदान में 101 लैपटाप

    रैली का सोशल मीडिया के जरिए सीधा जुड़ाव करने को आईटी प्रकोष्ठ ने रमाबाई मैदान को हाईटेक बनाने का निर्णय लिया है। प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक के मुताबिक रैली स्थल में 101 लैपटॉप के माध्यम से सीधा प्रसारण होगा। रैली क्षेत्र में वाई-फाई जोन की व्यवस्था की जायेगी। सोशल मीडिया में भी सभी को फ्री वाई-फाई जोन का लाभ मिलेगा।