BJP सांसद की अपील, एक साथ कराए जाएं लोकसभा और विधानसभा के चुनाव
बीजेपी के सांसद वीरेंद्र कुमार ने शून्यकाल के दौरान लोकसभा में चुनाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोकसभा और राज्यसभा चुनाव एक साथ होना चाहिए।
नई दिल्ली, प्रेट्र : भाजपा के एक सांसद ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की पुरजोर अपील की। राजग खेमे ने इस मांग का समर्थन किया। शून्यकाल के दौरान भाजपा सांसद वीरेंद्र कुमार ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि एक साथ ही चुनाव कराने से विकास प्रक्रिया को मदद मिल सकती है। स्थानीय स्तर से लेकर संसद तक के चुनाव लगातार जारी रहने से विकास प्रक्रिया प्रभावित होती है।
सांसद ने कहा कि एक के बाद एक चुनाव होते रहने से लोग बुरी तरह तंग आ चुके हैं। भाजपा के कई सांसदों के साथ ही साथ शिवसेना ने कुमार की मांग का समर्थन किया।
भाजपा की ही एक अन्य सदस्य किरण खेर ने अच्छे मददगार कानून का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में समग्र कानून आज के समय की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानूनी और प्रक्रियागत परेशानी और प्रताड़ना के कारण लोग किसी दुर्घटना पीडि़त की मदद के लिए आगे नहीं बढ़ते हैं।
ये भी पढ़ें- दो से ज्यादा बच्चे वालों को चुनाव से रोकने को विधेयक शीघ्र: साक्षी