Move to Jagran APP

दो से ज्यादा बच्चे वालों को चुनाव से रोकने को विधेयक शीघ्र: साक्षी

उन्नाव सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरिसाक्षी महाराज ने कहा कि दो से अधिक बच्चे पैदा करने वालों के चुनाव लडऩे पर रोक लगा देनी चाहिए। इसके लिए जल्द लोकसभा में विधेयक लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह देश फतवे और धर्म से नहीं संविधान से चलेगा।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 03 May 2016 06:21 PM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 10:18 AM (IST)
दो से ज्यादा बच्चे वालों को चुनाव से रोकने को विधेयक शीघ्र: साक्षी

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उन्नाव से सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरिसाक्षी महाराज ने कहा कि दो से अधिक बच्चे पैदा करने वालों के चुनाव लडऩे पर रोक लगा देनी चाहिए। इसके लिए जल्द लोकसभा में विधेयक लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह देश फतवे और धर्म से नहीं संविधान से चलेगा। उन्होंने मोदी को कलियुग का श्रीराम बताया। मैनपुरी के फर्दपुर पहुंचे साक्षी महाराज ने पत्रकारों से कहा कि देश में जनसंख्या सुरसा की तरह मुंह खोले है, इसके रोकने को सर्वसम्मति से कानून बनना चाहिए। प्रधानमंत्री की तुलना श्रीराम से करते हुए कहा कि पूरे विश्व में मोदी आतंकवाद का खात्मा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में हुए वेस्टलैंड और अन्य घोटालों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई बड़े लोगों का नाम है। मायावती द्वारा आगामी विस चुनाव में बसपा सरकार बनने की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि सपने तो कोई भी देख सकता है। उप्र की जनता ने उनका मायाजाल देखा, सपा का गुंडाराज देखा और भाजपा का सुशासन देखा है। भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए कोई चेहरा न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। इसमें बहुत से चेहरे हैं।

loksabha election banner

फिर ऐसा किया तो पुलिस को गोली पड़ेगी

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भाजपा के एक कार्यकर्ता पर पुलिस ज्यादती को लेकर कहा कि ऐसा दोबारा किया तो पुलिस को गोली पड़ेगी। वह बिछवां क्षेत्र के गांव फर्दपुर में एक कार्यकर्ता यहां गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस के तांडव की गूंज अब दिल्ली तक होगी। पुलिस ने मैदान सिंह के यहां शनिवार को अवैध शराब के मामले में छापा मारा था। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं से जमकर अभद्रता की गई। अन्य परिजनों को मारपीट के साथ तोडफ़ोड़ भी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.