Move to Jagran APP

भाजपा नेता बोले- मनोरंजन के लिए गांव जाते हैं राहुल गांधी

वीरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सिर्फ मनोरंजन के लिए गांव जाते हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Tue, 14 Nov 2017 10:11 PM (IST)Updated: Tue, 14 Nov 2017 10:11 PM (IST)
भाजपा नेता बोले- मनोरंजन के लिए गांव जाते हैं राहुल गांधी

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद वीरेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किसान विरोधी बताए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वीरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सिर्फ मनोरंजन के लिए गांव जाते हैं। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही में भाग लेने के बाद जब हम खेतों में काम करने जाते हैं, तब राहुल विदेश की सैर करने निकल जाते हैं। ऐसे लोगों को किसानों की बात करने का कोई हक ही नहीं है।

loksabha election banner

भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार किसानों की बुनियादी सवालों का समाधान खोजने का काम नरेन्द्र मोदी की सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से खेती की लागत कम हो रही है। नीम कोटेड यूरिया से किसानों को लाभ पहुंच रहा है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य प्राप्त हो इसके लिए निरंतर प्रयास चल रहे हैं। नरेन्द्र मोदी की सरकार का घोषित लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का है। हम उस दिशा में निरन्तर बढ़ रहे हैं।

गुजरात विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा का किसान मोर्चा बड़ी तैयारी में जुटा है। इसके राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गुजरात जाकर किसानों को बताएंगे कि किसानों की पुश्तैनी विरोधी राहुल ने खेती और किसानों को कैसे चोट पहुंचाई। राजीव गांधी द्वारा गुड़ की फैक्ट्री लगाने और राहुल गांधी के द्वारा आलू की फैक्ट्री लगाने वाले बयानों पर कटाक्ष करते हुए वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि इन लोगों के पास खेती की बुनियादी समझ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि गुजरात जाकर राहुल गांधी के किसान विरोधी होने के प्रमाण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राहुल ने जीएसटी को बताया 'गब्बर सिंह टैक्स' गिरिराज ने कसा ये तंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.