Move to Jagran APP

उप्र फतह को गूंजा भाजपा का बिगुल

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति ने उपचुनाव का बिगुल फूंकते हुए सपा सरकार का विसर्जन करने और उत्तर प्रदेश फतह का संकल्प किया। कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक संग्राम तेज करके चुनाव जीतने के साथ मजहब देख दंगाइयों को संरक्षण देने एवं धर्म के आधार पर निर्दोषों के उत्पीड़न की सरकारी नीति पर सवाल भी खड़े

By Edited By: Published: Sat, 23 Aug 2014 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 24 Aug 2014 07:22 AM (IST)

वृंदावन, [अवनीश त्यागी]। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति ने उपचुनाव का बिगुल फूंकते हुए सपा सरकार का विसर्जन करने और उत्तर प्रदेश फतह का संकल्प किया। कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक संग्राम तेज करके चुनाव जीतने के साथ मजहब देख दंगाइयों को संरक्षण देने एवं धर्म के आधार पर निर्दोषों के उत्पीड़न की सरकारी नीति पर सवाल भी खड़े किए।

loksabha election banner

शनिवार को आहूत कार्यसमिति बैठक में सपा सरकार पर जम कर निशाने साधे गए। मंच पर लगा पांचजन्य शंख फूंकते हुए भगवान श्रीकृष्ण के चित्र से भाजपा की चुनावी मंशा जाहिर हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आगमन अचानक टलने के कारण केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का उद्घाटन किया। अरसे बाद संगठन की मुख्य धारा में नजर आए कलराज के तेवर तीखे दिखे। उन्होंने शाह का एजेंडा 'भाजपायुक्त यूपी' को बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया और लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन विधान सभा चुनाव में भी दोहराने पर बल दिया। मिश्र ने सपा सरकार की खामियां गिनाने के साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार की दिल खोलकर सराहना की। कहा, केवल तीन माह में देश में सकारात्मक बदलाव दिखने लगा है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बैठक का एजेंडा स्पष्ट किया और सपा सरकार का विसर्जन कर उप्र फतह करने का संकल्प भी दिलाया। गीता का कर्मयोग याद दिलाते हुए उन्होंने सपा सरकार के खिलाफ जनता के साथ खड़े होने का मंत्र दिया।

उठो, जीतो और राज्य पा लो

अवधेश माहेश्वरी, वृंदावन। ब्रज की धरा जहां पैदा हुए कृष्ण ने पांचजन्य फूंक कर कर्म का संदेश दिया था, वहां भाजपा ने भी कर्मयोग से सत्ता के लिए संघर्ष करना तय किया है। पार्टी ने प्रदेश का जो खाका खींचा, वह कुछ इस तरह था कि कंस की तरह प्रदेश में सपा की सरकार है। इसका अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसे हटाने के लिए रास्ता केवल चुनावी युद्ध का है, जिसे सिर्फ कड़े संघर्ष से ही जीता जा सकता है।

शांति सेवाधाम में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के उद्घाटन सत्र की शुरुआत से ही भाजपा नेताओं की बॉडी लैंग्वेज बड़ी जीत के बाद अगली लड़ाई के लिए रणनीति तैयार करने वाले योजनाकारों की तरह थी। विचार-विमर्श में संकेत साफ था कि केंद्र में सत्ता हासिल कर पार्टी ने एक बड़ी लड़ाई तो जीत ली है, लेकिन युद्ध का अगला प्रमुख मैदान उत्तर प्रदेश ही होगा। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा भी कि यही लड़ाई हमारे लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कृष्ण के कर्मयोग के संदेश से ही उन्हें आगे का रास्ता बताया। जैसे कृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि हे अर्जुन, उठो, विजय प्राप्त करो, जीतो, राज्य पाओ। वैसे ही भाजपा कार्यकर्ता भी उठें, जीतें और राज्य पाएं।

पढ़ें: अमित शाह का मथुरा कार्यक्रम रद, कलराज करेंगे उद्घाटन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.