राम मंदिर चंदे का हिसाब दे भाजपा : मुलायम
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने श्रीराम जन्मभूमि मुद्दे को कुरेद भाजपा से मंदिर निर्माण के लिए दुनिया भर से एकत्र किए गए चंदे का हिसाब मांगा है। मंदिर विवाद नहीं सुलझ पाने के लिए भी भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। किसानों की सहानुभूति बटोरने को उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और एक साल में चुनावी
लखनऊ, जागरण ब्यूरो। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने श्रीराम जन्मभूमि मुद्दे को कुरेद भाजपा से मंदिर निर्माण के लिए दुनिया भर से एकत्र किए गए चंदे का हिसाब मांगा है।
मंदिर विवाद नहीं सुलझ पाने के लिए भी भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। किसानों की सहानुभूति बटोरने को उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और एक साल में चुनावी वादे पूरा करने वाली पहली सरकार बताया।
पढ़ें: मोदी की चुनौती स्वीकार
शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में अखिल भारतीय किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में मुलायम पूरे तेवर में दिखे। सपा प्रमुख ने कहा कि मस्जिद बचाने के लिए कठोर कदम न उठाते तो मुस्लिमों का देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से विश्वास उठ जाता। भाजपा मंदिर विवाद को सुलझाना नहीं चाहती है। अलग मंदिर निर्माण के लिए 27 एकड़ भूमि देने का प्रस्ताव उनको दिया गया। प्रस्ताव स्वीकार कर मंदिर बना लिया होता तो कोर्ट के फैसले के बाद दो-दो मंदिर संभव थे। मुलायम से चंदे का मुद्दा छेड़कर विश्व हिंदू परिषद एवं भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। पूरी दुनिया से चंदे में मोटी रकम बटोर कर जनता को हिसाब न देने का आरोप भी लगाया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर