Move to Jagran APP

दिल्ली चुनावः भाजपा ने घोषित किए 62 उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार देर रात जारी कर दी। पहली सूची में 62 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी किरण बेदी को कृष्णा नगर व कांग्रेस से आईं कृष्णा तीरथ को पटेल

By Sachin kEdited By: Published: Tue, 20 Jan 2015 12:01 AM (IST)Updated: Tue, 20 Jan 2015 11:55 AM (IST)
दिल्ली चुनावः भाजपा ने घोषित किए 62 उम्मीदवार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार देर रात जारी कर दी। पहली सूची में 62 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी किरण बेदी को कृष्णा नगर व कांग्रेस से आईं कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट मिला है।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी (आप) से बगावत करने वाले विनोद कुमार बिन्नी पटपड़गंज विधानसभा में आप नेता मनीष सिसोदिया को चुनौती देंगे। चार सीटें राजौरी गार्डन, हरिनगर, कालकाजी और शाहदरा शिरोमणि अकाली दल (बादल) के लिए छोड़ी गई हैं।

वहीं, मालवीय नगर, महरौली, ग्रेटर कैलाश और विकासपुरी सीट के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से नुपूर शर्मा को मैदान में उतारा गया है। वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी को जनकपुरी से टिकट मिला है।

जानिए, कौन कहां से लड़ेगा चुनावः
विधानसभा क्रमांक-विधानसभा क्षेत्र-प्रत्याशी
1. नरेला- नील दमन खत्री
2. बुराड़ी-गोपाल झा
3. तिमारपुर-प्रोफेसर रजनी अब्बी
4. आदर्श नगर-राम किशन सिंघल
5. बादली-राजेश यादव
6. रिठाला-कुलवंत राणा
7. बवाना (सुरक्षित)- गुगन सिंह
8. मुंडका-मास्टर आजाद सिंह
9. किराड़ी-अनिल झा
10. सुल्तानपुर माजरा (सुरक्षित)-प्रभु दयाल साईं
11. नागलोई जाट-मनोज शौकीन
12. मंगोलपुरी-सुरजीत
13. रोहिणी-विजेंद्र गुप्ता
14. शालीमारबाग-रेखा गुप्ता
15. शकूरबस्ती-एससी वत्स
16. त्रिनगर-नंद किशोर गर्ग
17. वजीरपुर- महेंद्र नागपाल
18. मॉडल टाउन- विवेक गर्ग
19. सदर बाजार-प्रवीण जैन
20. चांदनी चौक-सुमन कुमार गुप्ता
21. मटिया महल- अंजुमन दहलवी
22. बल्लीमरान- श्याम मोरवाल
23. करोलबाग (सुरक्षित)- योगेंद्र चांदोलिया
24. पटेल नगर (सुरक्षित)- कृष्णा तीरथ
25. मोती नगर- सुभाष सचदेवा
26. मादीपुर (सुरक्षित)- राजकुमार फुलवारिया
29. तिलक नगर-राजीव बब्बर
30. जनकपुरी- जगदीश मुखी
32. उत्तम नगर-पवन शर्मा
33. द्वारका-प्रद्युमन राजपूत
34. मटियाला-राजेश गहलोत
35. नजफगढ़-अजित खडख़ड़ी
36. बिजवासन-सतप्रकाश राणा
37. पालम-धर्मदेव सोलंकी
38. दिल्ली कैंट-करण सिंह तंवर
39. राजेंद्र नगर- आरपी सिंह
40. नई दिल्ली-नुपूर शर्मा
41. जंगपुरा-एमएस धीर
42. कस्तूरबा नगर-रविंद्र चौधरी
44. आरके पुरम-अनिल शर्मा
46. छतरपुर-ब्रह्म सिंह तंवर
47. देवली (सुरक्षित)- अरविंद कुमार
48. अंबेडकर नगर (सुरक्षित)-अशोक चौहान
49. संगम विहार- एचसीएल गुप्ता
52. तुगलकाबाद-विक्रम बिधूड़ी
53. बदरपुर-रामबीर सिंह बिधूड़ी
54. ओखला-ब्रह्म सिंह बिधूड़ी
55. त्रिलोकपुरी (सुरक्षित)-किरण वैद्य
56. कोंडली (सुरक्षित)-हुकुम सिंह
57. पटपडग़ंज-विनोद कुमार बिन्नी
58. लक्ष्मीनगर-बीबी त्यागी
59. विश्वासनगर-ओपी शर्मा
60. कृष्णानगर-किरण बेदी
61. गांधीनगर-जितेंद्र चौधरी
63. सीमापुरी (सुरक्षित)-कर्मवीर चंदेल
64. रोहताश नगर-जितेंद्र महाजन
65. सीलमपुर-संजय जैन
66. घोंडा-साहब सिंह चौहान
67. बाबरपुर-नरेश गौड़
68. गोकलपुरी (सुरक्षित)-रणजीत कश्यप
69. मुस्तफाबाद-जगदीश प्रधान
70. करावल नगर-मोहन सिंह बिष्ट

पढ़ेंः किरण बेदी बनीं भाजपा की सीएम उम्मीदवार

दिल्ली में कांग्रेस की नैया खेने से राहुल ने किया किनारा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.