लखवी जेल में मना रहा बर्थडे, ले रहा दांपत्य सुख
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर कमांडर जकीउर्रहमान लखवी रावलपिंडी में अति सुरक्षित माने जाने वाली अडियाला जेल के अंदर न सिर्फ विलासतापूर्ण जीवन बिता रहा है, बल्कि खबर है कि पिछले साल जेल के अंदर उसका जन्मदिन भी भव्य रूप से मनाया गया था। जेल में उसको अपनी पत्नी के साथ निजी पल बिताने की भी इजाजत है।
नई दिल्ली। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर कमांडर जकीउर्रहमान लखवी रावलपिंडी में अति सुरक्षित माने जाने वाली अडियाला जेल के अंदर न सिर्फ विलासतापूर्ण जीवन बिता रहा है, बल्कि खबर है कि पिछले साल जेल के अंदर उसका जन्मदिन भी भव्य रूप से मनाया गया था। जेल में उसको अपनी पत्नी के साथ निजी पल बिताने की भी इजाजत है।
एक समाचार पत्र ने दावा किया है कि लखवी को जेल के अंदर वह सभी सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाती हैं जो वह चाहता है। लखवी मुंबई हमले के छह अन्य आरोपियों के साथ पाक जेल में बंद है। इन पर मुंबई हमले की साजिश रचने, पैसा और अन्य मदद मुहैया कराने का आरोप है। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे।
लखवी का सेल सुविधाओं से लैस एक होटल के शानदार कमरे की तरह है। लखवी को कॉल करने की सुविधा है। उससे समय-समय पर मिलने आने वाले आगंतुकों में ज्यादा आतंकी कमांडर होते हैं। जिनको वह सलाह और आदेश देता है।
उसके मित्र और परिजन अक्सर उससे मिलने जेल में आते हैं। उसकी पत्नी भी उससे अक्सर जेल में मिलने आती है और वह उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता है। उसकी छोटी पत्नी ने पिछले साल एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था। पिछले साल जेल में कैदियों और जेलकर्मियों ने उसका जन्मदिन भव्यता के साथ मनाया था। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने पश्चिमी देशों के दबाव के बाद लश्कर कमांडर लखवी को गिरफ्तार किया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।