Move to Jagran APP

पाक सेना ने बलूचिस्तान नहीं छोड़ा तो होगा बुरा हाल: बलूच नेता

बलूच रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष ब्रहुमदाग बुगती ने कहा कि अगर पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान को नहीं छोड़ती है तो उसका हाल बुरा होगा।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 31 Aug 2016 09:05 AM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 11:26 AM (IST)
पाक सेना ने बलूचिस्तान नहीं छोड़ा तो होगा बुरा हाल: बलूच नेता

नई दिल्ली, (एएनआई)। बलूचिस्तान की आजादी के लिए पाकिस्तान के खिलाफ आवाज और तेज हो रही है। बुधवार को बलूच रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष ब्रहुमदाग बुगती ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा।

loksabha election banner

बुगती ने कहा कि 'पाक मीडिया ने कभी भी बलूचिस्तान के लोगों पर हुए अत्याचार के बारे में बात नहीं की। बलूचिस्तान में रोजाना लोगों की हत्या की जा रही है। किसी दूसरे के द्वारा अत्याचार का मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान अब जांच की बात कह रहा है।'

बुगती ने चेतावनी देते हुआ कहा कि 'अगर पाकिस्तानी सेना यहां से नहीं जाती है तो उनका हाल बांग्लादेश से भी बुरा होगा।' बुगती ने कहा कि 'हम कभी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं थे और ना रहेंगे। हमें जबरन इसके साथ मिलाया गया है।'

बुगती ने बलूच लोगों पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद भी कहा।

जर्मनी में पाक-चीन के खिलाफ प्रदर्शन

उधर, बलूचिस्तान के अलावा अब जर्मनी में भी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आवाज उठ रही है। बुधवार को जर्मनी के कई हिस्सों में लोगों ने रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वहीं बलूचिस्तान के अवारां में भी पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगे। बलोच रिपब्लिकन पार्टी ने पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों और बलूचिस्तान में चीनी घुसपैठ के विरोध में रैली निकाली।

मोदी के समर्थन में लगे नारे

जर्मनी में कई जगहों पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी भी की। म्यूनिख में प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर था जिसमें लिखा था "पीएम मोदी बलूचिस्तान आपको प्यार करता है।"

बलूचिस्तान के बाद अब सिंध में प्रदर्शन, आजादी की मांग ने पकड़ा जोर

इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान में लोगों ने प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लोगों ने 'आजाद करो' के नारों के साथ एक विशाल जुलूस निकाला और अपने लिए अगल सिंधुदेश बनाने की मांग की।

बलूचिस्तान में भारत ने दखल दिया तो चुप नहीं बैठेगा चीन- चीनी थिंक टैंक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.