Move to Jagran APP

पाक अत्याचार पर बलुचिस्तानियों ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

बलूचिस्तान के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह मोदी को धन्यवाद देते हैं और उनसे मांग करते हैं कि वह संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के अत्याचार के मुद्दे को उठाएं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2016 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2016 06:23 PM (IST)
पाक अत्याचार पर बलुचिस्तानियों ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली, जेएनएन/ एएनअाई)। बलूच कार्यकर्ता नाइला कादरी ने बलुचिस्तान पर पीएम मोदी के बयान का स्वागत करते हुए कहा है कि हम शुक्रिया अदा करते है कि आपने गिलगित-बाल्टिस्तान, बलूचिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों की दिक्कत को समझने की कोशिश की। उम्मीद है कि आप इस मुद्दे को सितंबर में होने वाले यूएन की बैठक में जरूर उठाएंगे।

loksabha election banner

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों का समर्थन आपके साथ है। बलूच अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के विदेश प्रवक्ता हम्मान हैदर ने कहा कि हम पीएम मोदी के बलूचिस्तान के स्वतंत्रता आंदोलन पर दिए गए बयान का समर्थन करते हैं। ये पहली बार है जब किसी भारतीय पीएम ने बलूच लोगों के समर्थन में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।

We people of Balochistan, Pak and PoK thank you (PM Modi) for your support: Naila Qadri Baloch, Baloch Activist pic.twitter.com/uHUL6JJSYo

बलूच कार्यकर्ता नायला बलूच ने कहा कि बलूचिस्तान के लोग प्रताड़ित हो रहे हैं। हम आशा करते हैं कि आप (प्रधानमंत्री मोदी) सितंबर में संयुक्त राष्ट्र के सत्र के दौरान इस मुद्दे का उठाएंगे। हम आपके साथ हैं और बलूचिस्तान, बल्तिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोग आपके समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देते हैं।

एक और बलूच कार्यकर्ता हमाल हैदर बलूच ने कहा कि बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई में समर्थन देने के लिए हम पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हैं। ऐसा पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने बलूच लोगों का समर्थन करने की इच्छा जताई है। यह फैसला काफी अहम है।

पढ़ेंः जितेंद्र सिंह ने शुरू की तिरंगा यात्रा, कहा- PoK में फहराएंगे तिरंगा

उन्होंने आगे कहा कि बलूचिस्तान के लोग भारत के साथ साझा हित शेयर करते हैं। हम सेक्युलर लोग हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों में भरोसा करते हैं। पाकिस्तान ने कभी भी अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन नहीं किया है और वह बलूच लोगों की हत्याएं कर रहा है। दुनिया के लिए यही वक्त है जब वह सामने आए और हमारा समर्थन करे। पाकिस्तान सिंधी राजनैतिक कार्यकर्ताओं की निर्ममता से हत्याएं कर रहा है और उन धार्मिक समूहों को सपोर्ट कर रहा है जो दुनिया के लिए खतरा हैं।'

#WATCH: Baloch leaders welcome PM Narendra Modi's statement on PoK and Balochistan.https://t.co/JucBnlg6yd

— ANI (@ANI_news) August 13, 2016

मेरे ख्याल से ये बहुत जरूरी निर्णय है जो भारतीय सरकार ने लिया। हमें उम्मीद है कि पीएम मोदी भी वही काम करेंगे जो इंदिरा गांधी ने 1970-71 में बांगलादेश की आजादी में किया था। बलूच लोग भारत का समर्थन करते हैं। हम लोग धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं। ये हमारे लिए मुश्किल समय है और हम चाहतें है कि पूरी दुनिया कदम बढ़ाकर समर्थन करे। बिना समर्थन के उस क्षेत्र में स्थिरता लाना असंभव है। पाकिस्तान किसी भी तरह की स्थिरता लाने में असमर्थ है। पाक ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन नहीं किया। साथ ही बलूच लोगों की हत्या कर रहा है।



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.