विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अॉटो चालक ने लौटाया बैग तो पाकिस्तानी महिला ने लगाया गले

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Mon, 14 Mar 2016 01:02 PM (IST)Updated: Mon, 14 Mar 2016 01:24 PM (IST)

फगवाड़ा गेट के पास उस समय स्थिति अजीबोगरीब हो गई जब एक पाकिस्तानी महिला ने सड़क पर जोर-जोर से रोने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जालंधर। फगवाड़ा गेट के पास उस समय स्थिति अजीबोगरीब हो गई जब एक पाकिस्तानी महिला ने सड़क पर जोर-जोर से रोने लगी। बताया गया कि महिला का बैग किसी अॉटो में छूट गया था जिसके कारण वह काफी घबरायी हुई थी। कुछ देर बाद अॉटो चालक ने जब वापस अाकर महिला का बैग लौटाया तो उन्होंने चालक को गले लगाकर धन्यवाद दिया।

बताया गया कि पाकिस्तान के लाहौर से एक महिला अपने कुछ साथियों के साथ जालंधर के देश भगत यादगार हाल में लगे इंडो-पाक फैस्टीवल में कपड़ों की प्रदर्शनी के लिए आई थी। फैस्टीवल के दौरान वह रात को वह अपने कुछ साथियों के साथ आटो में फगवाड़ा गेट के पास स्थित होटल अमृत के बाहर पहुंची तो अचानक आटो से उतरने के बाद उसे याद आया कि उसका बैग आटो में छूट गया।
वह वापस आई तो आटो वाला जा चुका था। बैग में महिला का वीजा लगा हुआ पासपोर्ट, नकदी व आभूषण थे। वीजा अौर पासपोर्ट गुम होने के कारण महिला काफी घबरायी हुई थी। लेकिन कुछ देर बाद ही आटो चालक खुद वापस लौट आया व आटो में पड़ा बैग महिला को लौटा दिया।

आटो चालक ने जब महिला को बैग लौटाया तो महिला की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वह आटो चालक के गले लग कर रोने लगी। उसने आटो चालक को धन्यवाद देते हुए 5 हजार रुपए नकद इनाम में दिए।