'मोस्ट हेटेड इंडियन 2015' बने अरविंद केजरीवाल : रिपोर्ट
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पिछले सर्वाधिक नफरत भरे भारतीय के रूप में देखे गए। द गूंज इंडिया इंडेक्स 2015 : 7 डेडली इंडियन सिन्स नाम की इस रिपोर्ट में ऐसे लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।
मल्टीमीडिया डेस्क। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पिछले सर्वाधिक नफरत भरे भारतीय के रूप में देखे गए। द गूंज इंडिया इंडेक्स 2015 : 7 डेडली इंडियन सिन्स नाम की इस रिपोर्ट में ऐसे लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जिन्हें लोगों ने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजा गया था।
आश्चर्यजनक रूप से इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल (मोस्ट हेटेड इंडियन) सबसे ऊपर हैं। सूची में उनका स्कोर 1.99 जीपीएम था। डिजिटल मीडिया में अनुमानित तौर पर एक जीपीएम के बराबर 100 हजार लोगों तक पहुंच को माना जाता है।
इंडेक्स के अनुसार, इंटरनेट पर यूजर्स ने साल 2015 में सबसे अधिक (निगेटिव मूड) उस कंटेंट को खोजा और हासिल किया, जो केजरीवाल से जुड़े थे। इस इंडेक्स में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (0.73 जीपीएम) और बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (0.72 जीपीएम) भी शामिल हैं। हालांकि इन दोनों का नाम केजरीवाल के बाद है।
सूची में टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी (0.60), कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, (0.43), बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (0.40), बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (0.40), शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (0.27), गुजरात में पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल (0.23) और गायक हनी सिंह (0.15) का नाम भी शामिल है।
गूंज इंडिया इंडेक्स 2015 को तैयार करने में डेटा के रूप में गूगल सर्च, ट्विटर, फेसबुक पेज, न्यूज वेबसाइट्स और यू-ट्यूब के आंकड़े शामिल किए गए हैं।
विस्तृत सूची इस प्रकार है:
- अरविंद केजरीवाल
- राहुल गांधी
- आमिर खान
- अर्नब गोस्वामी
- सोनिया गांधी
- अमित शाह
- शाहरुख खान
- उद्धव ठाकरे
- हार्दिक पटेल
- योयो हनी सिंह
- राजदीप सरदेसाई
- सलमान खान
- नरेंद्र मोदी
- स्मृति ईरानी
- राज ठाकरे
- बरखा दत्त
- कमाल आर खान
- सानिया मिर्जा
- राहुल यादव (हाउसिंग डॉट कॉम)
- अनुष्का शर्मा
[साभार- नई दुनिया]
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।