केजरीवाल ने मांगी अरूण जेटली के बैंक खातों की जानकारी
डीयू के रामजस कॉलेज में छात्र गुटों के बीच चल रही रस्साकसी के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम पर निशाना साधा है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वित मंत्री अरुण जेटली द्वारा किए गए मानहानि के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेटली व उनके परिजनों के बैंक खातों की जानकारी मांगी है। हाई कोर्ट में दायर याचिका में मुख्यमंत्री ने जेटली, उनकी पत्नी, बेटे व दामाद के वित्तीय वर्ष 1999-2000 से 2014-2015 तक सभी लेन-देन का ब्योरा दिलाने का आग्रह किया है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली जिला एवं क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित घोटाले को लेकर झूठे आरोप लगाने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आप नेता कुमार विश्र्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा और दीपक वाजपेयी के खिलाफ हाई कोर्ट में 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा किया था। इसके अलावा पटियाला हाउस कोर्ट में सभी पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: यात्रियों की सांस अटकी जब रनवे पर आ गए विमान आमने सामने
रामजस कॉलेज विवाद में पीएम पर निशाना
नई दिल्ली : डीयू के रामजस कॉलेज में छात्र गुटों के बीच चल रही रस्साकसी के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम पर निशाना साधा है। केजरीवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री को समझना चाहिए कि अब वह भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं देश के प्रधानमंत्री भी हैं। इसलिए उन्हें पीएम की तरह काम करना चाहिए। उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस की सर्वप्रथम जिम्मेदारी नागरिकों की सुरक्षा करना है, बावजूद इसके वह भाजपा औैर एबीवीपी के एजेंट के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रामजस कालेज की घटना निंदनीय है जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई महाराष्ट्र सरकार को फटकार