Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 फरवरी को जंतर-मंतर पर अन्ना का आन्दोलन

    By Jagran News NetworkEdited By:
    Updated: Tue, 17 Feb 2015 02:15 PM (IST)

    प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा है कि वे भ्रष्टाचार और भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ बड़ा आन्दोलन छेड़ेगे। उनके आन्दोलन की शुरुआत 24 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर से होगी। अन्ना ने कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है और किसान विरोधी सरकार है।

    रालेगण सिद्धि। प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा है कि वे भ्रष्टाचार और भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ बड़ा आन्दोलन छेड़ेगे। उनके आन्दोलन की शुरुआत 24 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर से होगी। अन्ना ने कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है और किसान विरोधी सरकार है। उन्होंने आगे कहा कि अच्छे दिन केवल उद्योगपतियों के आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होने कहा, 'मैंने अब तक 2 सरकारें गिराई है और 6 मंत्रियों को वापस घर भेजा है। ' अन्ना एक बार फिर वैसा ही आन्दोलन करने की बात कर रहे हैं। हालांकि इस बार वे अनशन नहीं करेंगे क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें अनशन करने से मना किया है। अन्ना ने कहा कि

    अन्ना ने कहा कि मोदी तो केवल उद्योगपतियों के हित में सोचते हैं और आम जनता की उन्हें फिक्र नहीं है। अन्ना के मुताबिक यह शासन अंग्रेजों के हुक्मशाही से भी ज्यादा खतरनाक है और प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर महज आश्वासन देते हैं।

    अन्ना ने कहा कि किसानों को नहीं पता उनकी जमीन छीन ली गई है। मेरे गांव की 400 एकड़ जमीन सरकार ने
    अधिग्रहित कर ली है।

    पढ़े; भूमि अधिग्रहण बिल पर 'मोदी' के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे 'अन्ना'

    पढ़े; स्वयंसेवक के मुख्यमंत्री बनने पर अन्ना को गर्व