यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नोटबंदी पर नेताओं ने राज्यसभा में इस तरह ली चुटकी
आनंद शर्मा ने 2000 के नोट पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जो नया 2000 का नया नोट लाया गया ...और पढ़ें

नई दिल्ली, (जेएनएन)। एक तरफ 500-1000 के नोट बंद होने के बाद देशभर में जनता बैंकों और एटीएम की लाइनों में लगी है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस फैसले के पक्ष और विपक्ष में तमाम तरह से चुटकी ली जा रही है। बुधवार को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ तो राज्यसभा में भी नेताओं ने इस पर जमकर चुटकी ली।
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा भी तमाम गंभीर बातों के बीच इस पर चुटकी लेने से बाज नहीं आए। उन्होंने कहा, 2000 का जो नया नोट लाया गया है वह बिल्कुल बचपन में मिलने वाली चूरन वाली पुड़िया जैसा है।
वहीं सीपीआई नेता सीताराम येचुरी ने अपनी जेब से 2000 रुपये का नोट निकालते हुए कहा, '9 तारीख से यह जेब में पड़ा है। कोई लेने को तैयार ही नहीं है। यहीं से निकाला था।'
नोट बदलने वालों की ही अंगुली पर लगाई जाएगी स्याही, देखें तस्वीरें
विपक्ष के तमाम आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के आरोप का जवाब देते हुए कहा, 'देश का नहीं, बल्कि बेईमानों का अपमान हुआ है।' यही नहीं जिस तरह से आनंद शर्मा ने सरकार पर ताबड़तोड़ आरोप लगाए थे, उनका जवाब देते हुए गोयल ने यहां तक कह दिया कि 'आनंद शर्मा अर्थशास्त्र नहीं जानते।'
