विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ललित मोदी मामले में वसुंधरा की संलिप्‍तता के कागजात मिले, कार्रवाई करें शाह

By Murari sharanEdited By:
Published: Wed, 24 Jun 2015 07:21 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2015 08:12 PM (IST)

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ललित मोदी मामले संलिप्‍तता को लेकर भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह को निशाने पर लेते हुए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ललित मोदी मामले संलिप्तता को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कहा कि अब राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस मामले में शामिल होने के कागजी सबूत मिल गए हैं। रमेश ने वसुंधरा के साइन किए गए कागजात दिखाते हुए कहा कि शुरुआत में अमित शाह कहते थे कि कागजी सबूत मिलने पर कार्रवाई करेेंगे तो आज वह भी मिल गया है। शाह को अब तो वसुंधरा से इस्तीफा ले ही लेना चाहिए।

रमेश ने कहा कि वैसे तो आज प्रधानमंत्री से अपने तीन मंत्रियों का इस्तीफा लेना चाहिए। करप्शन पर जिरो ओलरेंस की बात करने वाले प्रधानमंत्री के पास अब और कोई रास्ता नहीं बचा है।