अमित शाह ने दिल्ली की जनता से मांगा पूर्ण बहुमत
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जिस तरह दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में पार्टी का साथ दिया उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी दे।
By Murari sharanEdited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 04:04 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 04:16 PM (IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जिस तरह दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में पार्टी का साथ दिया उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी दे। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्िधयों को गिनाते हुए कहा कि सरकार को महंगाई कम करने की कोशिश में सफल रही है। शाह ने कहा कि आज देश में सरकार लोगों की उम्मीद के मुताबिक काम कर रही है।
अमित शाह ने आप पर हमले कर ते हुए कहा कि वह जो कहती है उससे पलट जाती है। उसने दिल्ली के लोगों को ठगा है , जबकि भाजपा काम करने में विश्वास करती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें