विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवर्धन महाराज ने बना दी जोड़ी

By Edited By:
Published: Thu, 21 Nov 2013 01:42 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2013 01:47 AM (IST)

उनकी मुलाकात भले ही संयोग हो लेकिन इसमें ऊपर वाले की मर्जी जरूर शामिल थी। तभी तो एक पल पहले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गोवर्धन, [रसिक शर्मा]। उनकी मुलाकात भले ही संयोग हो लेकिन इसमें ऊपर वाले की मर्जी जरूर शामिल थी। तभी तो एक पल पहले ही उसने जिसके लिए प्रार्थना की वो दूसरे ही पल वो सामने आ गई। ईश्वर के दर पर हुई इस मुलाकात बुधवार को सात जन्मों के बंधन में बंध गई। अमेरिकी दूल्हे और आस्ट्रेलियन दुल्हन की यह शादी पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों से बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित दाऊजी मंदिर पर संपन्न हुई। इस दंपती ने विवाह के बाद गोसेवा और गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना कर आभार जताया।

पढ़ें: आप होंगे सदी के खास शख्स, आ रहा है जादुई दिनों का दिसंबर

गिर्राज महाराज का है आशीर्वाद

लास एंजिल्स अमेरिका के रहने वाले कुवालेसाया उर्फ कृष्ण मुरारी दास बताते हैं कि सन् 2011 में वह गोवर्धन पूजा महोत्सव के लिए तलहटी आए। पूजा के दौरान उन्होंने गिरिराज धारण से जीवन साथी की मन्नत मांगी। प्रार्थना कर वह पीछे मुड़े ही थे कि सामने ब्रिस्वेन आस्ट्रेलिया की रहने वाली हिलेरी टैपर उर्फ आहलादिनी राधिका दासी से उनकी मुलाकात हो गई। कुछ वक्त साथ गुजारने के बाद इस्कॉन संस्था में प्रचारक का काम करने वाले कृष्ण मुरारी ने गोवर्धन में ही डॉक्यूमेंटरी मूवी बनाने वाली हिलेरी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लिहाजा दोनों ने गोवर्धन की धरा पर ही विवाह का निर्णय लिया। बुधवार को दाऊजी मंदिर के प्रांगण में सेवायत श्रीगोपाल मुखिया ने विधिविधान से उनका विवाह कराया।

पारंपरिक भारतीय दुल्हन के लिबास में हिलेरी काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने बताया कि गोवर्धन महाराज की कृपा से उनका प्रेम विवाह के पवित्र बंधन में बंध गया। शादी के बाद यह जोड़ा भारत भ्रमण को निकलेगा। इससे पहले वह जयपुर स्थित गोविंद देवजी के दर्शन करने जाएगी। पुष्कर स्नान करने के उपरांत नव दंपती विदेश की उड़ान भरेंगे।

सुनहरे पलों के साक्षी

गोवर्धन। ब्रजधाम में विदेशी युगल के जीवन के सुनहरे पलों में दूल्हे की माता चिंत्या, बहन एवं मित्र अविनाश, मदन मोहन दास, दुल्हन के पिता विलियम, माता सुजैन, बहन कौलोई के अलावा दर्जनों रिश्तेदार एवं मित्रगण मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर