Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव!

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने विशेष आमंत्रित सदस्यों की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव में फूलपुर संसदीय क्षेत्र से प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभय अवस्थी, विधायक अनुग्रह नारयण सिंह और शेखर बहुगुणा जोशी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है

By Edited By: Published: Tue, 15 Oct 2013 01:19 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2013 05:59 PM (IST)
प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव!

इलाहाबाद। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने विशेष आमंत्रित सदस्यों की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव में फूलपुर संसदीय क्षेत्र से प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभय अवस्थी, विधायक अनुग्रह नारयण सिंह और शेखर बहुगुणा जोशी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है और हाईकमान को भी प्रस्ताव की कॉपी भेज दी है। बैठक में इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी के चयन का फैसला पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर छोड़ दिया है। गौरतलब है कि प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू इसी फूलपुर सीट से चुनाव लड़ते थे।

loksabha election banner

पढ़ें: गुटबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी: प्रियंका

बैठक में बाबा अभय अवस्थी ने कहा कि इलाहाबाद से नेहरू परिवार का बेहद करीबी रिश्ता रहा है। यदि नेहरू परिवार से इलाहाबाद या फूलपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया जाय तो यह कांग्रेसजनों और इलाहाबाद की जनता के लिए अच्छा होगा। इससे पूर्व बैठक में पदाधिकारियों ने फूलपुर, इलाहाबाद संसदीय सीट व इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र से तीन-तीन नामों के सुझाव दिए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से नामित पर्यवेक्षक अमरनाथ सिंह, अनिल सिंह मौजूद

रहे।

पढ़ें : प्रियंका के देशभर में प्रचार की खबरों पर कांग्रेस बेचैन

बैठक में पदाधिकारियों ने एकमत से कहा कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया नवंबर माह तक हर हाल में पूरी कर ली जाय। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी पदाधिकारियों ने मौखिक रूप से पर्यवेक्षक को अपनी पसंद के उम्मीदवारों के नाम बताए। इस बैठक में प्रत्याशी के चयन के लिए नामों का सुझाव लिखित रूप से नहीं मांगा गया। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने दो टूक कह दिया है कि हेलीकॉप्टर से आया उम्मीदवार नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। उम्मीदवार वही चुना जाएगा जो संबंधित संसदीय क्षेत्र से होगा।

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में शेखर बहुगुणा, तारिक सईद अज्जू, तसलीमुद्दीन, विरेंद्र मोहिले, निशांत त्रिपाठी, जावेद उर्फी, मोहम्मद असलम, संतोष मिश्रा, सैयद साहाब, गौहर काजमी, परवेज अख्तर, बीएल बिल्सन, जिया उबैद, जितेश उबैद, जितेश मिश्रा, अन्नू बेगम, नैन कुशवाहा, इरशाद उल्लाह , इरफान, अजय श्रीवास्तव, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.