Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव खत्म होते ही एक हो जाते हैं सभी दल: अमित शाह

    By manoj yadavEdited By:
    Updated: Wed, 26 Nov 2014 08:14 PM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बनमालीपुर मैदान में पूरी रौ में दिखे। पीएम की चाईबासा रैली के ठीक एक दिन बाद उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं आम लोगों की भीड़ को देख उन्होंने बारी बारी से बाप-बेटे (शिबू-हेमंत), राहुल बाबा (राहुल गांधी) व मधु कोड़ा की

    चक्रधरपुर [दिनेश शर्मा]। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बनमालीपुर मैदान में पूरी रौ में दिखे। पीएम की चाईबासा रैली के ठीक एक दिन बाद उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं आम लोगों की भीड़ को देख उन्होंने बारी बारी से बाप-बेटे (शिबू-हेमंत), राहुल बाबा (राहुल गांधी) व मधु कोड़ा की जमकर क्लास ली। इस क्रम में आधी बात कहकर अपनी बात आम लोगों के मुंह से पूरी करवाई। कहा झारखंड की जनता को कभी पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं मिली। सरकार बनते ही कांग्रेस उसे गिराने में लग जाती और एक दिन एक निर्दल विधायक को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बना दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भीड़ ने तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए मधु कोड़ा का नाम लिया। इसे आगे बढ़ाते हुए अमित शाह ने सवाल किया, इसने क्या किया। भीड़ ने उत्तर दिया 4000 करोड़ का घोटाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ये पैसा आपका था, जनता का था। मधु कोड़ा तो जेल गए, जाना भी चाहिए, लेकिन कोई कांग्रेसी भी जेल गया क्या? क्या आप मानते हैं कि कांग्रेसियों के सहयोग के बगैर मधु कोड़ा इतना बड़ा घपला कर पाता। भीड़ जवाब देती है, नहीं। गुरूजी, कांग्रेस, लालू, नीतिश, बाबूलाल सब अभी अलग-अलग दिखाई पड़ते हैं। लेकिन नाटक या रामलीला के मंच की तरह रामलीला समाप्त होते ही अपने नाम पर आ जाते हैं। चुनाव खत्म होते ही ये सभी अलग-अलग पार्टियां एक हो जाएगी और झारखंड को लूटने का काम करेगी।

    इसलिए हम कहते हैं किसी पर भरोसा मत कीजिए। उन्होंने भीड़ से सवाल किया क्या आपके गांव में 24 घंटे बिजली आती है, क्या हर गांव सड़क से जुड़ा है, क्या हर तहसील में कालेज है। भीड़ हर सवाल का जवाब नहीं में देती रही। उन्होंने कहा जाकर देखिए झारखंड के साथ बने छत्तीसगढ़ में विकास, वहां भाजपा की सरकार है। कल परसों अखबारों में राहुल बाबा आए थे। आजकल राहुल बाबा बहुत गुस्से में है। क्योंकि वहां मां बेटे की सरकार चली गई है और वे जानते हैं कि यहां बाप बेटे की सरकार जाने वाली है। वो बोल रहे थे बताएं मोदी जी सीमा पर पहले भी गोलीबारी होती थी, आज भी हो रही है, तो क्या अंतर है।

    राहुल बाबा आपको मालूम नहीं, क्योंकि आपकी आंखों में इटालियन चश्मा है। पहले पाकिस्तान गोलीबारी शुरू करता था, वहीं खत्म करता था। अब वो गोलीबारी शुरू करता है, तो हमारे सैनिक गोले से खत्म करते हैं। आपने कभी सुना है मनमोहन सिंह को बोलते हुए भाजपा ने लाल किले से गर्जना करने वाला प्रधानमंत्री दिया है। मौनी बाबा विदेश जाते थे तो किसी को मालूम नहीं चलता था। आज हजारों लोग प्रधानमंत्री जी के स्वागत में आते हैं। ये स्वागत देश की सवा सौ करोड़ जनता के सम्मान में है।

    दुनिया देख रही है कि हिन्दुस्तान दुनिया के सर्वाेच्च पद पर बैठने जा रहा है। जो चीज चोर भी नहीं चुराते वो कोयला कांग्रेस ने चुरा लिया। और हमने कोल माइंस की नीलामी से मिलने वाले पैसे उसी क्षेत्र की जनता को देने का फैसला लिया। झारखंड के विकास को ढाई लाख करोड़ रूपये मिलेंगे। यह पैसा आप तक तभी पहुंचेगा, जब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। वहां तो लोग तैयार ही बैठे हैं कि चलो मोदी जी ने अच्छा किया। झारखंड की जनता वहीं की वहीं रह जाएगी और रांची में उनकी कोठियां बड़ी हो जाएगी।

    सभा को सांसद लक्ष्मण गिलुवा व चक्रधरपुर विस क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी नवमी उरांव ने भी सम्बोधित किया। जबकि मंच संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने किया।

    पढ़ेंः पीं-पीं वाला बटन जोर से दबाना ताकि इटली तक झटके लगे'