यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
EPF पर टैक्स के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
ईपीएफ निकासी पर टैक्स लगाने का फैसला केंद्र सरकार के गले की फांस बन गया है। फैसले की शुरूआत से ही केंद्र सरकार को चौतरफा विरोध झेलना पड़ रहा है।

नई दिल्ली। ईपीएफ निकासी पर टैक्स लगाने का फैसला केंद्र सरकार के गले की फांस बन गया है। फैसले की शुरूआत से ही केंद्र सरकार को चौतरफा विरोध झेलना पड़ रहा है। एक तरफ जहां विपक्षी पार्टियां मामले को लेकर सरकार पर कोई वार करने से नहीं चूक रही है। तो वहीं दूसरी तरफ आए दिन केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।
इसी मुद्दे को लेकर आज दिल्ली में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने शोभा ओझा के नेतृत्व में वित्त मंत्री अरुण जेटली के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से ईपीएफ पर टैक्स लगाने के फैसले को वापस लेने की मांग की है।
क्या है मामला?
गौरतलब है कि 29 फरवरी को आम बजट के दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ईपीएप निकासी पर टैक्स लगाने की घोषणा की थी। नया नियम एक अप्रैल से लागू होना है।
पढ़े : EPF पर टैक्स लगाने का फैसला वापस ले सकते हैं जेटली, PM ने दी सलाह
